लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जयंत पाटिल ने कहा-अजित पवार को मनाने के लिए आज करूंगा अंतिम प्रयास

By भाषा | Updated: November 25, 2019 15:12 IST

 पाटिल ने कहा, ‘‘तीन दल-शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस तथा छोटे सहयोगी महाराष्ट्र में सरकार गठन के शिवसेना के दावे के समर्थन में आए 162 विधायकों की परेड करवाने को तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल कोश्यारी को पत्र भेजकर सरकार गठन दावा किया शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सुबह आठ बजे भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई थी। 

 शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास एक पत्र भेजा जिसमें उन्होंने दावा किया कि राज्य में सरकार गठन के लिए उनके पास आवश्यक संख्या है। पत्र पर शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के विधायक दल के नेताओं एकनाथ शिंदे, जयंत पाटिल और बालासाहेब थोराट के हस्ताक्षर हैं। पत्र सौंपने के बाद राकांपा की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा अजीत पवार को मनाने का आज मैं अंतिम प्रयास करूंगा।’’

तीन दलों के चुनाव पश्चात बने गठबंधन ‘महा विकास अघाड़ी’ ने दावा किया कि उनके पास बहुमत है जबकि हाल में शपथ ले चुके मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पास सरकार ग'ठन के लिए विधायकों का आवश्यक संख्या नहीं है। दलों ने पत्र में लिखा, ‘‘विश्वास मत में फड़नवीस के बहुमत साबित करने में असफल होने के बाद सरकार गठन के शिवसेना के दावे पर विचार करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शिवसेना के दावे का समर्थन कर रहे राकांपा और कांग्रेस के विधायकों के नाम की सूची संलग्न की है। इसके अलावा कई छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की सूची भी है जिन्होंने हमें समर्थन दिया है। सरकार गठन के लिए हमें तत्काल बुलाया जाना चाहिए।’’

 पाटिल ने कहा, ‘‘तीन दल-शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस तथा छोटे सहयोगी महाराष्ट्र में सरकार गठन के शिवसेना के दावे के समर्थन में आए 162 विधायकों की परेड करवाने को तैयार हैं।’’ उन्होंने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्यपाल इजाजत दें तो हम सभी 162 विधायकों को उनके सामने लाने के लिए तैयार हैं।’’ पाटिल के साथ एकनाथ शिंदे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट भी मौजूद थे। पाटिल ने कहा कि उनके पास राकांपा के 54 विधायकों में से 51 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने बताया, ‘‘अजित पवार, अण्णा बनसोडे और धर्मराव बाबा आत्राम ने पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

बनसोडे पुणे में हैं जबकि आत्राम राकांपा के अन्य विधायकों के साथ गुरुग्राम गए हैं हालांकि उन्होंने हमें सूचित किया है कि वह पार्टी के निर्णय के साथ हैं।’’ मुंबई में शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सुबह आठ बजे भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और राकांपा के अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी