लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : जेल में बंद अरुण गवली की स्नातक की पढ़ाई जारी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:23 IST

Open in App

नागपुर, सात सितंबर हत्या के एक मामले में नागपुर केंद्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली महाराष्ट्र के एक मुक्त विश्वविद्यालय से कला विषय में डिग्री पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जेल अधीक्षक अनूप कुमरे ने बताया कि गवली ने नासिक स्थित यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय (वाईसीएमओयू) से 2019 में कला स्नातक (बीए) पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया था। बीए पाठ्यक्रम में गवली पहले और दूसरे साल में एक-एक विषय में अनुत्तीर्ण हो गये थे।

अधिकारी ने बताया कि वह एटीकेटी प्रावधान के तहत पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में प्रवेश करने में कामयाब रहे। एटीकेटी शिक्षा प्रणाली में ऐसी प्रक्रिया है जो पूर्वस्नातक और स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों को कुछ विषयों में अनुत्तीर्ण होने पर अगली कक्षा में अध्ययन करने की अनुमति देती है।

कुमरे ने बताया कि कैदियों को वाईसीएमओयू और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी गई थी। गवली शिवसेना पार्षद कमलाकर जमसांडेकर की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं और 2008 से सलाखों के पीछे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गवली सहित नागपुर केंद्रीय कारागार में कुल 229 सजायाफ्ता कैदी बीए से लेकर मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) तक के विभिन्न पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया