लाइव न्यूज़ :

सिंचाई घोटाला: बीजेपी के साथ आते ही अजित पवार को मिली राहत, सिंचाई घोटाला मामले में जांच हुई बंद

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 25, 2019 16:27 IST

महाराष्ट्र सिंचाई घोटालाः राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत पवार के इस घोटाले में संलिप्त होने के सवाल पर एक अधिकारी ने कहा था किसी भी मामले में उनकी भूमिका अभी सामने नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कथित करोड़ों रुपये के सिंचाई घोटाले के संबंध में अजित पवार के खिलाफ जांच बंद दी गई है।यह घोटाला लगभग 70,000 करोड़ रुपये का है।

महाराष्ट्र में कथित करोड़ों रुपये के सिंचाई घोटाले के संबंध में अजित पवार के खिलाफ जांच बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए बीजेपी के साथ आते ही पवार को राहत दी गई है। लगभग 70,000 करोड़ रुपये का यह घोटाला, पूर्ववर्ती कांग्रेस-एनसीपी के शासनकाल में महाराष्ट्र में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के अनुमोदन और निष्पादन में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से संबंधित है।एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले मामलों की सूची में, कोई भी मामला महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के खिलाफ कथित रूप से सिंचाई घोटाले से संबंधित नहीं है

एसीबी के सूत्रों का कहना है कि आज जो मामले बंद किए गए हैं वे सशर्त थे, यदि मामले में अधिक जानकारी प्रकाश में आती है या फिर अदालतें आगे की जांच का आदेश देती हैं दो जांच को दोबारा शुरू किया जा सकता है।

एसीबी के महानिदेशक परमबीर सिंह ने कहा कि हम सिंचाई संबंधी शिकायतों में लगभग 3000 टेंडरों की जांच कर रहे हैं। ये नियमित जांच थी, जिसे बंद किया गया है और सभी बाकी सभी जांचें जारी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सिंचाई घोटाले के संबंध में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के एसीबी के सात प्रस्ताव राज्य जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के प्रमुख सचिव के पास लंबित पड़े हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव की मंजूरी की आवश्यकता है। 

एसीबी नागपुर के पुलिस अधीक्षक, रश्मि नांदेडकर ने इसी महीने के शुरुआत में कहा था कि प्राथमिक दर्ज कराने की अनुमति मांगने संबंधित प्रस्ताव पिछले एक साल से जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव के पास लंबित है। इसलिए वीआईडीसी द्वारा आवंटित किए सात ठेके अभी तक पंजीकृत नहीं किए गए है। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत पवार के इस घोटाले में संलिप्त होने के सवाल पर अधिकारी ने कहा था किसी भी मामले में उनकी भूमिका अभी सामने नहीं आई है। एसीबी नागपुर 17 सिंचाई परियोजनाओं के लिए वीआईडीसी द्वारा आवंटित 302 अनुबंधों की जांच कर रही है।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं