लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नक्सली का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश

By भाषा | Updated: August 13, 2021 12:22 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त मुंबई की एक विशेष अदालत ने बायकला जेल अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मई 2019 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार एक कथित महिला नक्सली को पर्याप्त चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जाए। उस विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मियों और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी।

निर्मलाकुमारी उप्पुगंती फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और मुंबई की बायकला जेल में बंद है।

विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश डी ई कोठालीकर ने बृहस्पतिवार को जेल अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उसे उचित और पर्याप्त चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए।

अदालत ने यह निर्देश उप्पुगंती के खराब स्वास्थ्य के बारे में अभियोजन पक्ष की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के बाद दिया है।

यह मामला एक मई, 2019 को गढ़चिरौली जिले के जम्भुलखेड़ा गांव के पास किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के 15 सदस्यों और एक आम नागरिक की मौत से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे