लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : इंद्राणी मुखर्जी और अन्य 39 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:22 IST

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल शीना बोरा हत्या मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और बायकुला जेल में कैद 39 अन्य कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें पृथकवास केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रैपिड एंटीजन जांच में 40 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले।

उन्होंने बताया, ‘‘संक्रमित 40 कैदियों में से अधिकतर में कोई लक्षण नहीं है। उन्हें एहतियातन मध्य मुंबई के बायकुला स्थित पतनकार स्कूल में बने जेल के पृथकवास केंद्र में स्थानांतरित किया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक महिला कैदी की एंटीजन जांच की गई थी और संक्रमित पाए जाने पर उसे दक्षिण मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल के कोविड केंद्र में स्थानांतरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि इंद्राणी बेटी की हत्या के आरोप में अगस्त 2015 से ही बायकुला जेल में कैद है।

अभियोजन पक्ष ने इस मामले में इंद्राणी के अलावा उसके पूर्व पतियों संजीव खन्ना और पीटर मुखर्जी को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि शीना बोरा की 2012 में हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह