लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में लगातार बारिश, कई मार्ग यातायात के लिए बंद

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:51 IST

Open in App

पुणे, 22 जुलाई महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश से कई राज्य राजमार्गों के कुछ हिस्सों पर पानी भरने की समस्या पैदा हो गई और उसे यातायात के लिए बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले में रिकॉर्ड स्तर पर 93 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने बताया कि कोल्हापुर की पंचगंगा नदी में राजाराम बांध में जलस्तर ‘चेतावनी’ के स्तर को पार कर गया। प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अपराह्न दो बजे तक कोल्हापुर के निकट राजाराम बांध में जलस्तर 38.10 फुट दर्ज किया गया।’’

पंचगंगा में खतरे का स्तर 43 फुट है और जिले में पानी को रोकने के लिए बने छोटे-छोटे 81 बांध बारिश के बाद जलमग्न हो गए। उन्होंने बताया, ‘‘ तीन जिला सड़कों को बंद करना पड़ा क्योंकि इसके कई हिस्से जलमग्न हो गए। कई ग्रामीण इलाकों में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है और ऐसे में यहां यातायात गतिविधियां बंद हैं। जिले से गुजरने वाले कुछ राज्य राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित है।’’

अधिकारी ने बताया कि शाहूवाड़ी तहसील में जाधववाड़ी नील के पास कोल्हापुर-रत्नागिरि मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया क्योंकि पानी सड़क पर आ गया था। वहीं खोची दूधगांव में छोटी बांध के जलमग्न होने के बाद सांगली जिले की ओर जाने वाले वाहनों को मार्ग बदलना पड़ा।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने पहले कहा था कि नौ बचाव दलों को महाराष्ट्र भेजा गया है, जिनमें से दो कोल्हापुर जिले में भेजा गया है। इनमें से बाढ़ संभावित शिरोल तहसील में बचाव या एहतियाती तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम करेंगे। वहीं अन्य दल कोल्हापुर शहर में बचाव कार्य के लिए तैनात रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों