लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र:अहमदनगर में मई माह में 9900 से अधिक नाबालिग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:00 IST

Open in App

पुणे, एक जून महाराष्ट्र के अहमदनगर में पिछले माह 9,900 से अधिक नाबालिग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन जिला प्रशासन ने दावा किया कि इनमें से 95 प्रतिशत से अधिक में संक्रमण के लक्षण नहीं थे और हालात चिंताजनक नहीं है।

जिलाधिकारी राजेन्द्र भोसाले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस वर्ष मई में अहमदनगर में संक्रमण के कुल 86,182 मामले सामने आए।

उन्होंने बताया ,‘‘ इनमें से 9,928 लोग नाबालिग हैं, जो कुल मामलों का 11.5 प्रतिशत है।’’

जिलाधिकारी ने बताया कि जिन 9,928 नाबालिगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें से 6,700 लोग 11 से 18 वर्ष की आयु के हैं, 3,100 एक से दस वर्ष के बीच हैं वहीं कुछ एक वर्ष से कम आयु के भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ चूंकि इनमें से 95प्रतिशत लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं थे, इसलिए चिंता की बात नहीं है। संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के चलते यह जरूरी है कि बच्चों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।’’

अहमदनगर के बालरोग कार्यबल के सदस्य डॉ सचिन सोलाट ने कहा कि यह संख्या काफी अधिक है लेकिन ‘‘हालात चिंताजनक कतई नहीं हैं’’ क्योंकि संक्रमण की चपेट में आए नाबालिगों में संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

उन्होंने कहा कि जिले के निगम अस्पताल में भर्ती 350 से 370 मरीजों में से पांच या छह बच्चे हैं।

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के संक्रमण की चपेट में आने के कारण के बारे में पूछे जाने पर डॉ सोलाट ने कहा, ‘‘ अधिकतर मामलों में बच्चों में संक्रमण अभिभावकों या परिवार के अन्य वयस्क सदस्यों से पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे