महाराष्ट्र : मामूली विवाद में पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया हमला, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:22 IST2021-04-15T19:22:54+5:302021-04-15T19:22:54+5:30

Maharashtra: Husband attacked wife with a minor dispute in minor dispute, case filed | महाराष्ट्र : मामूली विवाद में पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया हमला, मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र : मामूली विवाद में पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया हमला, मुकदमा दर्ज

ठाणे, 15 अप्रैल महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 53 वर्षीय एक शिक्षक के खिलाफ मामूली घरेलू विवाद की वजह से पत्नी की हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुकुंद देशमुख नामक आरोपी ने 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात को कथित रूप से अपनी पत्नी पूर्णिमा (47) पर पनवेल स्थित घर में हथौड़े से हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारी के मुताबिक घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है।

उन्होंने बताया कि दंपति मामूली बातों पर भी नियमित रूप से लड़ता था और आरोपी ने कथित रूप से गुस्से में आकर महिला पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि खंडेश्वर पुलिस थाने ने भारतीय दंड संहिता की धारा-307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Husband attacked wife with a minor dispute in minor dispute, case filed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे