लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: युगांडा से लौटे पति-पत्नी और उनकी 13 साल की बेटी ओमीक्रोन से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:22 IST

Open in App

पुणे, 18 दिसंबर युगांडा से पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा लौटे पति-पत्नी और उनकी 13 साल की बेटी कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पांच साल की उनकी एक और बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है, लेकिन उसमें ओमीक्रोन संक्रमण नहीं मिला है। सभी चारों लोग नौ दिसंबर को अफ्रीकी देश युगांडा से सतारा जिले के फाल्टन लौटे थे। ओमीक्रोन के प्रकोप के मद्देनजर जिला अधिकारियों ने उनका पता लगाकर उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई।

सिविल सर्जन डॉक्टर सुभाष चव्हाण ने बताया कि 35 वर्षीय पति, 33 वर्षीय पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित गई थी जबकि छोटी बेटी की रिपोर्ट स्पष्ट नहीं थी। इसके बाद चारों के नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिये राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया।

सतारा जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ''आज हमें जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट मिली है। दंपत्ति और उनकी बेटी ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित है, जबकि छोटी बेटी कोविड-19 से संक्रमित है।''

बयान में कहा गया है कि चारों को उप-जिला स्तरीय अस्पताल में पृथक रखा गया है और उनका स्वास्थ्य ठीक है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार शाम तक ओमीक्रोन के 40 मामले सामने आ चुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा