लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: युगांडा से लौटे पति-पत्नी और उनकी 13 साल की बेटी ओमीक्रोन से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:43 IST

Open in App

पुणे, 18 दिसंबर युगांडा से पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा लौटे पति-पत्नी और उनकी 13 साल की बेटी कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पांच साल की उनकी एक और बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है, लेकिन उसमें ओमीक्रोन संक्रमण नहीं मिला है। सभी चारों लोग नौ दिसंबर को अफ्रीकी देश युगांडा से सातारा जिले के फलटण लौटे थे। ओमीक्रोन के प्रकोप के मद्देनजर जिला अधिकारियों ने उनका पता लगाकर उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई।

सिविल सर्जन डॉक्टर सुभाष चव्हाण ने बताया कि 35 वर्षीय पति, 33 वर्षीय पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित गई थी जबकि छोटी बेटी की रिपोर्ट स्पष्ट नहीं थी। इसके बाद चारों के नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिये राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया।

सातारा जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ''आज हमें जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट मिली है। दंपत्ति और उनकी बेटी ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित है, जबकि छोटी बेटी कोविड-19 से संक्रमित है।''

बयान में कहा गया है कि चारों को उप-जिला स्तरीय अस्पताल में पृथकवास में रखा गया है और उनका स्वास्थ्य ठीक है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार शाम तक ओमीक्रोन के 40 मामले सामने आ चुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो