लाइव न्यूज़ :

Maharashtra HSC Result 2021: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.63% प्रतिशत छात्र पास, यहां करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2021 15:44 IST

Maharashtra HSC Result 2021: डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard. maharashtra.gov.in, mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org पर उपलब्ध होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे12 लाख छात्रों में से 99.63% ने परीक्षा पास की है।महाराष्ट्र बोर्ड का अब तक का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत है। साइंस ब्रांच में 99.45, कॉमर्स में 99.91 फीसदी और आर्ट्स ब्रांच का 99.83 फीसदी रहा।

Maharashtra HSC Result 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के ऑनलाइन परिणाम घोषित कर दिए हैं। बारहवीं कक्षा के परिणाम ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बारहवीं कक्षा के राज्य बोर्ड का परिणाम 99.63 प्रतिशत है। 

कक्षा 12 के छात्र अपना सीट नंबर और मां का नाम दर्ज करके mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, msbshse.co.in और hscresult.11thdmission.org.in पर अपना महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2021 चेक कर सकेंगे। महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों यानी mahresult.nic.in पर भी देख सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड का अब तक का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत है। 

साइंस ब्रांच में 99.45, कॉमर्स में 99.91 फीसदी और आर्ट्स ब्रांच का 99.83 फीसदी रहा। कोंकण में सबसे ज्यादा 99.81 फीसदी और औरंगाबाद में 99.34 फीसदी रिजल्ट रहा। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट में 8.97 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

6542 स्कूलों ने 100% परिणाम प्राप्त किया या इन स्कूलों के सभी छात्रों को पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा, 46 छात्रों ने महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2021 में 100% अंक प्राप्त किए हैं। क्षेत्र-वार, कोंकण डिवीजन ने 99.81% के साथ सर्वश्रेष्ठ पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि औरंगाबाद सबसे कम प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र था।

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2021: क्षेत्रवार पास प्रतिशत

पुणे 99.75

नागपुर 99.62

औरंगाबाद 99.34

मुंबई 99.79

कोल्हापुर 99.67

अमरावती 99.37

नासिक 99.61

लातूर 99.65

कोंकण 99.63.

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी