लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र अस्पताल आग: सुरक्षा मानदंडों को नजरअंदाज करने को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:52 IST

Open in App

नागपुर, 10 जनवरी महाराष्ट्र के भंडारा स्थित जिला अस्पताल में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत होने के एक दिन बाद नेशनल फायर सर्विस कॉलेज के निदेशक रमेश कुमार ने कहा कि अस्पतालों समेत अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानदंडों को नजरअंदाज किया जा रहा है और इस मुद्दे पर गहराई से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

कुमार ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सभी इमारतों में आधुनिक अग्नि सुरक्षा उपकरण स्थापित किए जाने की आवश्यकता है। साथ ही प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा उचित तरह से रखरखाव किया जाना भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने बताया कि नेशनल फायर सर्विस कॉलेज के तीन इंजीनियर भी भंडारा के अस्पताल में लगी आग की घटना को लेकर जांच करने वाली टीम का हिस्सा हैं।

कुमार ने कहा, '' हमारा विशेष ध्यान अग्नि सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों पर रहेगा। जैसे कि सुरक्षा उपकरण कितने उपयोगी थे और वे काम भी कर रहे थे अथवा नहीं? और अस्पताल का सुरक्षा ऑडिट किया गया था या नहीं?''

उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार ने भी कड़े अग्नि सुरक्षा मानदंडों को लागू किया है।

कुमार ने कहा, '' महाराष्ट्र सरकार ने एक अधिनियम भी पारित किया है कि इन मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए, चाहे वह निजी हो या सरकारी इमारत हो। हालांकि, लोगों द्वारा इन तथ्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इन मुद्दों पर गहराई से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।''

उन्होंने यह भी कहा कि कई जगहों पर अग्नि सुरक्षा उपकरण मौजूद होते हैं लेकिन वे अक्सर चलने लायक नहीं होते। कई बार उपकरण उपलब्ध होने के बावजूद लोग इनका उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित नहीं होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू