लाइव न्यूज़ :

राजू साप्ते आत्महत्या मामले पर शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे महाराष्ट्र के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:28 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि वह मराठी फिल्म एवं टीवी कला निर्देशक राजू साप्ते आत्महत्या मामले में बुधवार को शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

पुलिस के अनुसार ''अंबट गोड'' और ''मान्या द वंडर बॉय'' जैसी फिल्मों के कला निर्देशक रहे साप्ते ने कथित रूप से श्रम यूनियन से जुड़े व्यक्ति द्वारा तंग किये जाने के बाद तीन जुलाई को पिंपरी चिंचवाड़ में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज किया है।

वलसे ने निचले सदन को बताया कि उन्होंने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्तों से बात की थी और मुंबई पुलिस को निर्देश दिया था कि फिल्म उद्योग में इस प्रकार की ''फिरौती की घटनाओं'' को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ''मैंने इस मुद्दे पर चर्चा के लिये कल एसीएस (गृह), डीजीपी और अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई है।''

पुलिस ने कहा था कि आत्महत्या से पहले साप्ते ने एक वीडियो शूट किया था, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति का नाम लेते हुए दावा किया था कि वह उन्हें तंग कर रहा है। पुलिस ने कहा कि उसने वीडियो क्लिप और सुसाइट नोटिस बरामद कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां