लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Taja Khabar: महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने सीबीआई से DHFL प्रोमोटर्स वधावन बंधुओं को हिरासत में लेने का किया अनुरोध

By भाषा | Updated: April 22, 2020 13:30 IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने फेसबुक संबोधन में कहा कि उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से वधावन बंधुओं के पृथक वास की अवधि बुधवार को दोपहर दो बजे खत्म होने के बाद उन्हें हिरासत में लेने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयस बैंक के प्रोमोटर राणा कपूर और अन्य द्वारा रुपयों की कथित हेराफेरी से जुड़ी सीबीआई की प्राथमिकी में वधावन भाई बतौर आरोपी नामजद हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ सात मार्च को मामला दर्ज होने के बाद से ही वे फरार हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे सरकार में  गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने डीएचएफएल प्रोमोटर्स वधावन बंधुओं को हिरासत में लेने का सीबीआई से अनुरोध किया है जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर महाबलेश्वर की यात्रा की थी। डीएचएफएल प्रोमोटर्स कपिल वधावन और धीरज वधावन तथा उनके परिवार के सदस्यों समेत 21 अन्य को पृथक रखा गया था।

लॉकडाउन की अवधि के दौरान उनके इस महीने महाबलेश्वर पर्वतीय शहर पहुंचने के बाद उन्हें पृथक किया गया था। देशमुख ने अपने फेसबुक संबोधन में कहा कि उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से वधावन बंधुओं के पृथक वास की अवधि बुधवार को दोपहर दो बजे खत्म होने के बाद उन्हें हिरासत में लेने का अनुरोध किया है।

यस बैंक के प्रोमोटर राणा कपूर और अन्य द्वारा रुपयों की कथित हेराफेरी से जुड़ी सीबीआई की प्राथमिकी में वधावन भाई बतौर आरोपी नामजद हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ सात मार्च को मामला दर्ज होने के बाद से ही वे फरार हैं जिसके बाद सीबीआई को एक विशेष अदालत से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट लेने पड़े। देशमुख ने किसी अधिकारी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘हमारे एक वरिष्ठ अधिकारी की गलती के कारण वधावन परिवार को लॉकडाउन अवधि के दौरान महाबलेश्वर जाने की अनुमति मिली।

वधावन परिवार के पृथक वास की अवधि आज दोपहर दो बजे खत्म हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने मंगलवार को ईडी निदेशक तथा सीबीआई को पत्र लिखा कि आप आज उनकी पृथक वास की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें हिरासत में ले सकते हैं। जब तक सीबीआई उन्हें हिरासत में नहीं लेती तब तक वधावन परिवार हमारी हिरासत में रहेगा।’’ गृह विभाग में विशेष प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता ने वधावन को यात्रा करने की कथित तौर पर अनुमति दी थी। इस घटना से पैदा हुए विवाद के बाद गुप्ता को अनिवार्य अवकाश पर भेजा गया था।

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और शराब कारोबारी का नाम लिए बगैर देशमुख ने कहा कि हाल फिलहाल में कुछ लोग लंदन भाग गए लेकिन महाराष्ट्र सरकार वधावन बंधुओं को ऐसा नहीं करने देगी। देशमुख ने कहा, ‘‘वे हमारी हिरासत में हैं और हम उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए सीबीआई को सौंप देंगे।’’ सातारा की पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सत्पुते ने 17 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई को बुधवार को खत्म हो रही वधावन बंधुओं की पृथक वास की अवधि के बारे में सूचित किया था और एजेंसियों से उन्हें हिरासत में लेने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।

एजेंसियों को लिखे पत्र में सत्पुते ने आश्वस्त किया कि पुलिस इस प्रक्रिया में सभी आवश्यक मदद मुहैया कराएगी। वधावन बंधुओं और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को पुणे में खंडाला से महाबलेश्वर की यात्रा करने के बाद नौ अप्रैल को पृथक रखा गया था। चूंकि दोनों भाई ईडी और सीबीआई के मामलों में आरोपी हैं तो दोनों एजेंसियों के अधिकारी अगले दिन महाबलेश्वर पहुंचे थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों