लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने की पवार से मुलाकात, वाजे मामले की जानकारी दी

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19 मार्च महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे से जुड़े मामले सहित कई मुद्दों पर जानकारी दी।

दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब दो घंटे तक चली।

देशमुख ने संवाददताओं से कहा,‘‘ उन्हें मुंबई (सचिन वाजे मामले) के बारे में ताजा जानकारी दी गई साथ ही (उद्योगपति) मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी कार मिलने के मामले से जुड़ी ताजा जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि एनआईए और राज्य की आतंकवाद निरोधक स्क्वाड (एटीएस) मामले की जांच कर रही है और राज्य सरकार एनआईए को सहयोग कर रही है।

राकांपा नेता देशमुख ने कहा ,‘‘जो भी दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा। लेकिन जब तक एनआईए मामले की जांच पूरी नहीं कर लेती , मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता । एनआईए की जांच पूरी होने के बाद राज्य सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी।’’

वाजे मामले से निपटने के तौर तरीकों को ले कर देशमुख की आलोचना हो रही है।

देशमुख को हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने बुधवार को कहा था कि ‘‘ ये मेरे लिए खबर है।’’

पवार ने कहा था,‘‘ हमें नहीं लगता कि इससे (वाजे की गिरफ्तारी) से राज्य सरकार पर असर पड़ेगा।’’

राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि कई उद्योग नागपुर में इंटरनेशन कार्गो हब एंड एयरपोर्ट एमआईएचएएन ने अपनी इकाई स्थापित करने के इच्छुक हैं और राकांपा प्रमुख के साथ बैठक इस संबंध में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से सहयोग मांगने के बारे में थी।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के सहायक उप निरीक्षक वाजे को एनआईए ने अंबानी के आवास के पास जिलेटिन से भरी कार छोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है