लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:23 IST

Open in App

मुंबई, तीन जनवरी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को रेलवे पुलिस के कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार निकम को सम्मानित किया। निकम ने दहिसर स्टेशन पर 60 वर्षीय एक यात्री को एक लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बचाया था।

यह घटना शुक्रवार की है जब निकम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए झटपट यात्री गणपत सोलंकी को प्लेटफॉर्म के किनारे से हटाया था। सोलंकी बिना देखे लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए पटरियों पर कूद गए थे, जबकि उनके पीछे दूसरी ट्रेन आ रही थी।

निकम ने यात्री को बचाने के बाद उसे थप्पड़ मारा। इस पर देशमुख ने सम्मान समारोह में कांस्टेबल से कहा "आपको केवल एक के बजाय और थप्पड़ मारना चाहिए था। हर कोई घर जाने की जल्दी में है।"

इस बीच, निकम ने कहा कि यात्री उलझन में था और उन्होंने उसे सुरक्षित रूप से खींच लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तो बस अपना कर्तव्य निभाया है।’’

मंत्री और निकम दोनों ने लोगों से किसी भी परिस्थिति में पटरियों को पार नहीं करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस