महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:23 IST2021-01-03T17:23:36+5:302021-01-03T17:23:36+5:30

Maharashtra Home Minister honored policeman who saved a person's life at a railway station | महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया

मुंबई, तीन जनवरी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को रेलवे पुलिस के कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार निकम को सम्मानित किया। निकम ने दहिसर स्टेशन पर 60 वर्षीय एक यात्री को एक लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बचाया था।

यह घटना शुक्रवार की है जब निकम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए झटपट यात्री गणपत सोलंकी को प्लेटफॉर्म के किनारे से हटाया था। सोलंकी बिना देखे लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए पटरियों पर कूद गए थे, जबकि उनके पीछे दूसरी ट्रेन आ रही थी।

निकम ने यात्री को बचाने के बाद उसे थप्पड़ मारा। इस पर देशमुख ने सम्मान समारोह में कांस्टेबल से कहा "आपको केवल एक के बजाय और थप्पड़ मारना चाहिए था। हर कोई घर जाने की जल्दी में है।"

इस बीच, निकम ने कहा कि यात्री उलझन में था और उन्होंने उसे सुरक्षित रूप से खींच लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तो बस अपना कर्तव्य निभाया है।’’

मंत्री और निकम दोनों ने लोगों से किसी भी परिस्थिति में पटरियों को पार नहीं करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Home Minister honored policeman who saved a person's life at a railway station

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे