लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को फिर आए धमकी भरे फोन, कंगना रनौत के समर्थक कर रहे हैं कॉल!

By भाषा | Updated: September 9, 2020 11:49 IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले सप्ताह कहा था कि महाराष्ट्र या मुम्बई में यदि कोई सुरक्षित महसूस नहीं करता, तो उसे राज्य में रहने को कोई अधिकार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि कंगना रनौत ने अपनी टिप्पणी से मुम्बई और महाराष्ट्र का अपमान किया है।कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें मुम्बई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।

मुंबईमहाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े विवाद पर उनके रुख को लेकर एक बार फिर धमकी भरे फोन आए हैं। मंत्री के करीबी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि देशमुख को मंगलवार और बुधवार सुबह करीब छह बजे हिमाचल प्रदेश और अन्य स्थान से अलग-अलग नंबरों से फोन आए। फोन करने वालों ने मंत्री से अभिनेत्री से जुड़े विवाद से दूर रहने को कहा है।

कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें मुम्बई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। सूत्रों ने कहा, ‘‘मंत्री को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश से पांच फोन आए थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे उन्हें और दो फोन आए।’’ उन्होंने बताया कि फोन करने वाले एक व्यक्ति ने खुद को मृत्युंजय गर्ग बताया। सूत्रों ने कहा कि फोन करने वालों ने मंत्री से अभिनेत्री से जुड़े विवाद से दूर रहने को कहा।

इससे पहले, मंत्री ने सोमवार को बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने देशमुख के नागपुर कार्यालय में फोन कर उन्हें और राकांपा प्रमुख शरद पवार को धमकी दी थी। रनौत ने हाल ही में यह भी कहा था कि वह "मूवी माफिया" से ज्यादा मुम्बई पुलिस से डरती हैं और अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश या केन्द्र से सुरक्षा चाहेंगी।

देशमुख ने पिछले सप्ताह कहा था कि महाराष्ट्र या मुम्बई में यदि कोई सुरक्षित महसूस नहीं करता, तो उसे राज्य में रहने को कोई अधिकार नहीं है। देशमुख ने सोमवार को केन्द्र सरकार के अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘वाय प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले पर हैरानी जतायी थी।

उन्होंने कहा था कि रनौत ने अपनी टिप्पणी से मुम्बई और महाराष्ट्र का ‘‘अपमान’’ किया है। गृहमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि मुम्बई पुलिस अध्ययन सुमन के उन आरोपों की जांच करेगी, जिसमें उन्होंने कंगना पर मादक पदार्थ लेने का आरोप लगाया है। देशमुख ने कहा कि अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का कंगना के साथ रिश्ता था और उन्होंने आरोप लगाया है कि वह मादक पदार्थ लेती थीं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकंगना रनौतमुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी