महाराष्ट्र : पहाड़ी का नाम जलसंरक्षण कार्यकर्ता हरमन बाचेर के नाम पर रखा गया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:25 IST2021-11-12T19:25:00+5:302021-11-12T19:25:00+5:30

Maharashtra: Hill named after water conservation activist Herman Bacher | महाराष्ट्र : पहाड़ी का नाम जलसंरक्षण कार्यकर्ता हरमन बाचेर के नाम पर रखा गया

महाराष्ट्र : पहाड़ी का नाम जलसंरक्षण कार्यकर्ता हरमन बाचेर के नाम पर रखा गया

पुणे, 12 नवंबर महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के कोलवाडे गांव की पहाड़ियों का नाम दिवंगत पादरी हरमन बाचेर के नाम पर रखा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राज्य में जल संरक्षण और वंचित समुदायों के कल्याण के लिए व्यतीत किया।

बाचेर को भारत में समुदाय नीत वाटरशेड समुदाय का जनक माना जाता है। उनकी मौत 14 सितंबर 2021 को स्विट्जरलैंड में हुई थी।

यहां शुक्रवार को वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट(डब्ल्यूओटीआर) द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पहाड़ी का नाम बाचेर के नाम पर करने की घोषणा महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पिछले महीने गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में की। डब्ल्यूओटीआर गैर लाभकारी संगठन है जिसके सह संस्थापक फादर बाचेर थे।

इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। बाद में थोराट ने ट्वीट किया, ‘‘ फादर हरमन बाचेर ने वाटरशेड विकास और पर्यावरण के लिए बहुत काम किया। उनके सम्मान में हम इस पहाड़ी का नाम हरमन हिल्स कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि बाचेर ने करीब 60 साल भारत में बिताए और जल प्रबंधन के क्षेत्र में काम किया, खासतौर सूखाग्रस्त इलाके में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Hill named after water conservation activist Herman Bacher

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे