लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मराठवाड़ा में भारी वर्षा हुई

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:59 IST

Open in App

औरंगाबाद, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के ओस्मानाबाद, बीड और जालना जिलों में पिछले 24 घंटे में भारी वर्षा हुई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते भारी वर्षा से मराठवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में भारी क्षति हई। वैसे मराठवाड़ा को वर्षभर सूखाग्रस्त क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है।

एक राजस्व अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जालना, बीड और ओस्मानाबाद जिलों के आठ क्षेत्रों में 65 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई। उन्होंने बताया कि ओस्मानाबाद की तुलजापुर तहसील के इतकाल सर्किल में सबसे अधिक 80.25 मिलीमीटर वर्षा हुई।

अधिकारी ने बताया कि बीड के जालना, राजुरी, चौसाला, लिंबागणेश और जातेगांव तथा ओस्मानाबाद के परगांव सर्किल में भारी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अबतक औसत प्रत्याशित वर्षा का 155.47 फीसद वर्षा हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र के आठ जिलों में जालना 189 प्रतिशत वर्षा के साथ शीर्षस्थान पर तथा बीड 185.66 फीसद और औरंगाबाद 168.82 वर्षा के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

अधिकारी ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में 13 में से 11 जलाशयों से नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों