लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रायगढ़ में भारी बारिश, एनडीआरएफ टीमें तैनात

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:37 IST

Open in App

अलीबाग, आठ सितंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुई भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जिले के बड़े हिस्से में बारिश हुई है, जहां अब तक औसतन 98.89 प्रतिशत वार्षिक वर्षा हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को मुरुद तालुका के सालाव में भूस्खलन की एक घटना हुई, जिससे अलीबाग-मुरुद और रोहा-मुरुद मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर महाड में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि मुरुद में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 124 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद श्रीवर्धन में 122 मिमी और पनवेल में 72.60 मिमी बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है