महाराष्ट्र में करीब 17 महीनों में कोविड-19 के सबसे कम मामले आए

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:21 IST2021-10-11T23:21:14+5:302021-10-11T23:21:14+5:30

Maharashtra has the least number of cases of Kovid-19 in about 17 months | महाराष्ट्र में करीब 17 महीनों में कोविड-19 के सबसे कम मामले आए

महाराष्ट्र में करीब 17 महीनों में कोविड-19 के सबसे कम मामले आए

मुंबई, 11 अक्टूबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,736 नए मामले आए जो पिछले 17 महीनों में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इसके साथ ही 36 और मरीजों के जान गंवाने से राज्य में मृतकों की संख्या 1,39,578 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 65,79,608 हो गयी है। राज्य में 16 मई 2020 के बाद से संक्रमण के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। उस समय संक्रमण के 1,606 नए मामले दर्ज किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अस्पतालों से 3,033 मरीजों को छुट्टी दी गयी और इसके साथ ही संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 64,04,320 हो गयी है। महाराष्ट्र में अभी कोविड-19 के 32,115 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के सबसे अधिक 401 नए मामले मुंबई में सामने आए। मृतकों में से सबसे अधिक 18 लोगों की मौत पुणे क्षेत्र में हुई। इसके बाद नासिक क्षेत्र में 10 मरीजों ने जान गंवाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra has the least number of cases of Kovid-19 in about 17 months

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे