लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 63,729 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:11 IST

Open in App

मुंबई, 16 अप्रैल महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 63,729 नए मामले सामने आए, जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 398 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 63,729 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 37,03,584 हो गई है जबकि 398 और लोगों की मौत होने से संक्रमण से राज्य में अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले राज्य में 11 अप्रैल को सर्वाधिक 63,294 नए मामले सामने आए थे। उसके बाद 15 अप्रैल को राज्य में 61,695 मामले आए थे।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 45,335 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 30,04,391 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 6,38,034 हो गई है।

मुंबई में संक्रमण के 8803 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई है जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 5,62,207 और मृतकों की कुल संख्या 12,250 हो गई है।

विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोविड-19 से ठीक होने की दर 81.12 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए