लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ने कोविड-19 की दूसरी लहर को नियंत्रित कर लिया है: शिवसेना

By भाषा | Updated: May 18, 2021 12:21 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य ने कोविड-19 की दूसरी लहर को नियंत्रित कर लिया है।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया कि राज्य अब चक्रवात ताउते के कारण पैदा हुए संकट से सफलतापूर्वक निकलने का रास्ता खोज लेगा।

शिवसेना ने कहा, "महाराष्ट्र के लिए संकट नया नहीं है और राज्य, जो इन संकटों से निपटने का आदी हो चुका है, दुनिया के लिए नया नहीं है..."

शिवसेना राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी सरकार के तीन प्रमुख घटक दलों में से एक है।

संपादकीय में कहा गया है, "महाराष्ट्र ने कोविड-19 की पहली और दूसरी लहरों को नियंत्रित किया। निसर्ग (पिछले साल के चक्रवात) को हराया। अब, महाराष्ट्र ताउते चक्रवात संकट से भी सफलतापूर्वक बाहर निकल जाएगा।"

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 26,616 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 54,05,068 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 516 मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 82,486 तक पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?