लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सैटेलाइट इंटरनेट के लिए एलन मस्क की स्टारलिंक के साथ पार्टनरशिप करने वाला पहला भारतीय राज्य बना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 19:54 IST

इस तरह, यह अमेरिकी कंपनी के साथ औपचारिक रूप से गठजोड़ करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है। सरकार ने कंपनी के साथ एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए। 

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को उद्योगपति एलन मस्क के भारत स्थित उपग्रह संचार उद्यम स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लि. के साथ उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवाएं स्थापित करने के लिए साझेदारी की घोषणा की। इस तरह, यह अमेरिकी कंपनी के साथ औपचारिक रूप से गठजोड़ करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है। सरकार ने कंपनी के साथ एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र को गढ़चिरौली, नंदुरबार, वाशिम और धाराशिव जैसे ‘दूरदराज और वंचित क्षेत्रों तथा आकांक्षी जिलों’ में सरकारी संस्थानों, ग्रामीण समुदायों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के लिए उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवाएं स्थापित करने को लेकर स्टारलिंक के साथ सहयोग करने वाला पहला राज्य बनाता है। 

मस्क की स्टारलिंक आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) उद्योग की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, जिसके पास दुनिया में सबसे अधिक संचार उपग्रह हैं। फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि कंपनी भारत आ रही है और महाराष्ट्र के साथ साझेदारी कर रही है।’’ 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र-स्टारलिंक सहयोग राज्य के प्रमुख डिजिटल महाराष्ट्र मिशन का समर्थन करता है और इसके ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन), तटीय विकास और आपदा प्रबंधन कार्यक्रमों के साथ एकीकृत होता है। फडणवीस ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ, महाराष्ट्र उपग्रह-सक्षम डिजिटल बुनियादी ढांचे में भारत का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह भविष्य के लिए तैयार महाराष्ट्र की दिशा में एक बड़ी छलांग है और जमीनी स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के लिए एक मानक स्थापित करता है।’’ 

इनपुट - भाषा

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे