लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 8,623 नए मामले आए, 51 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: February 27, 2021 21:24 IST

Open in App

मुंबई, 27 फरवरी महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन शनिवार को कोविड-19 के 8,000 से अधिक नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,46,777 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में संक्रमण के 8,623 नए मामले आए और 51 मौतें हुईं।

अधिकारी ने कहा कि महामारी के कारण राज्य में मौत का आंकड़ा 52,092 तक पहुंच गया।

पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। नागपुर, बुलढाणा और यवतमाल में भी सप्ताहांत लॉकडाउन लगा दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, "वायरस अब ज्यादातर शहरों और जिलों में फैल गया है। उदाहरण के लिए, अकोला प्रमंडल में आज 1,364 मामले आए हैं, अकोला जिले, अकोला शहर, अमरावती जिले और शहर, यवतमाल, बुलढाणा और वाशिम सहित इसके सभी हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या तीन अंकों में रही।"

मुंबई शहर में 987 नए मामले आए और चार नयी मौतें हुईं, इन नए मामलों के साथ महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,24,866 तक पहुंच गए और मृतकों की संख्या 11,470 हो गई।

शनिवार को अस्पतालों से 3,648 कोरोना वायरस रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 20,20,951 हो गई।

राज्य में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 72,530 है।

राज्य भर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 1,61,99,818 नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया