लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने के मामले में हरियाणा का शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:41 IST

Open in App

ठाणे, 29 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेलवे पुलिस ने एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों का कीमती सामान चुराने के आरोप में हरियाणा के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

रेलवे पुलिस की अपराध शाखा में वरिष्ठ निरीक्षक गजेंद्र पाटिल ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के हिसार के रहने वाले जगदीश चंदर (42) के पास से पुलिस ने 9.79 लाख रुपये का चोरी का कीमती सामान बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक साल पहले तिरुनेलवेली एक्सप्रेस से मुंबई आ रही एक महिला को मदद की पेशकश की और बदलापुर और विट्टलवाड़ी स्टेशनों के बीच उनके बैग से 2.63 लाख रुपये के गहने चुरा लिए।

अधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और खुफिया जानकारी के आधार पर दो दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हरियाणा में आरोपी के घर से चोरी के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद करने में कामयाबी हासिल की और मामले की छानबीन जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?