Maharashtra Haryana Assembly Election: पीएम मोदी ने कहा- महाराष्ट्र में 50 साल के बाद किसी मुख्यमंत्री को लगातार 5 साल काम करने का मौका मिला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 20:11 IST2019-10-24T06:58:05+5:302019-10-24T20:11:26+5:30
Maharashtra Haryana assembly election 2019 Live Update: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का सभी को इंतजार है। दोनों ही राज्यों में अभी बीजेपी की सरकार है।

Maharashtra Haryana assembly election 2019 live update: विधानसभा चुनाव के नतीजों का लाइव अपडेट
Maharashtra Haryana assembly election 2019 live update: महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है और एग्जिट पोल ने भी संकेत दिए हैं कि एक बार फिर पार्टी इन राज्यों में सत्ता पर काबिज होने में कामयाब रहेगी। हालांकि, हरियाणा के नतीजों ने बीजेपी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। महाराष्ट्र में जरूर बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन सरकार बनाने की ओर है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को वोट डाले गये थे। हरियाणा में 68.46 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि महाराष्ट्र में 63 प्रतिशत वोट पड़े। बात सीटों की करें तो हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें है।
24 Oct, 19 : 07:44 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दिवाली का आरंभ होने से पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा में जनता ने जिस तरह हममें भरोसा दिखाया है, मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।
Prime Minister Narendra Modi addresses BJP workers at the party headquarters in Delhi: Even before Diwali, the way people of Haryana and Maharashtra have put their faith in BJP, I want to thank them from the core of my heart. pic.twitter.com/asiWNFkNle
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 07:30 PM
अमित शाह ने कहा- 'महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में वोट शेयर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हम सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मोदी-2.0 में हमने पहले दोनों चुनाव जीते हैं।'
Union Home Minister & BJP President Amit Shah: In Maharashtra, BJP-Shiv Sena is going to form the govt once again with majority. In Haryana have seen a 3% increase in our vote share since the last time and we have emerged as the largest party there, I thank the people for this. pic.twitter.com/2LFLXtwEiW
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 07:25 PM
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at party headquarters. He was received by Union Home Minister Amit Shah and national working president of party, JP Nadda. pic.twitter.com/7ZQ6honFJe
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 06:39 PM
हरियाणा के नतीजों पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं हरियाणा के लोगों को हमें आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम राज्य की जनता के विकास के लिए लिए उसी जोश और उत्साह से काम करते रहेंगे। मैं हरियाणा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं जिन्होंने विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया।
PM Modi: I thank the people of Haryana for blessing us. We will continue to work with same zeal and dedication for the state’s progress. I laud the efforts of hardworking BJP Haryana karyakartas who toiled extensively&went amongst people to elaborate on our development agenda. pic.twitter.com/auethwACts
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 06:27 PM
मित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। यहां जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद
Delhi: Union Home Minister and BJP National President, Amit Shah, and Defence Minister Rajnath Singh arrive at party headquarters. Union Minister Nitin Gadkari and party leader JP Nadda also present. pic.twitter.com/lSUfREURWp
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 06:05 PM
अमित शाह ने ट्वीट कर भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विश्वास जताने के लिए महाराष्ट्र के मतदाताओं का आभार जताया। अमित शाह ने साथ ही लिखा, 'मतदाताओं ने भाजपा को हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी बनाया और इसे सेवा करने का एक और मौका दिया।'
गत 5वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये।
— Amit Shah (@AmitShah) October 24, 2019
भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूँ।
मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar, श्री @subhashbrala व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।
24 Oct, 19 : 05:48 PM
हरियाणा: भाजपा उम्मीदवार और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा विधानसभा सीट से जीत हासिल हुई है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मनदीप सिंह चट्ठा को 5,314 मतों से हराया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन खिलाड़ियों को टिकट दिया था और सिंह उनमें से एक हैं।
24 Oct, 19 : 05:47 PM
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता एवं राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री भाजपा की पंकजा मुंडे को 30,768 मतों के अंतर से हरा दिया। बीड जिले के परली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले धनंजय को 1,21,186 मत मिले, जबकि उनकी चचेरी बहन पंकजा को 90,418 मत मिले।
24 Oct, 19 : 05:45 PM
महाराष्ट्र में भी वोटों की गिनती जारी, फिलहाल चुनाव आयोग के अनुसार ये है स्थिति

24 Oct, 19 : 05:43 PM
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में अभी फिलहाल ये है हाल...

24 Oct, 19 : 05:32 PM
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शाम 6 बजे राज्यपाल से मिलेंगे।
24 Oct, 19 : 05:19 PM
महाराष्ट्र: शिवसेना के उम्मीदवार आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से जीत के बाद कहा- 'मैं बहुत खुश हूं कि लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया और वोट देकर इतने बड़े अंतर से जीत दिलाई।'
Aditya Thackeray, Shiv Sena, on his victory from Worli assembly constituency: I am very happy that the people have blessed me with so much margin and so many votes. #MaharashtraAssemblyPollshttps://t.co/oe6sotQp0xpic.twitter.com/iUVgb4sBry
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 05:14 PM
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा- 15 निर्दलीय विधायक हमारे समर्थन में हैं। उन्होंने मुझसे संपर्क किया है। वे हमारे साथ आने के लिए तैयार हैं। दूसरे भी आ सकते हैं लेकिन ये 15 हमारे साथ आएंगे। इनमें से ज्यादातर बीजेपी या शिवसेना के बागी हैं।
Maharashtra CM Devendra Fadnavis: 15 independent MLAs have contacted me and they are ready to come with us. Others may also come but these 15 will come with us. Most of them are BJP or Shiv Sena rebels. #MaharashtraAssemblyPollspic.twitter.com/zHy6iym55s
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 05:03 PM
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- 'शिवसेना और बीजेपी के बीच जो तय हुआ है, हम उसी के साथ आगे बढ़ने जा रहे हैं। क्या फैसला हुआ है, इस बारे में आप सही समय पर आने के बाद जान जाएंगे।'
Maharashtra CM Devendra Fadnavis: We are going to go ahead according to what has been decided between Shiv Sena and us (BJP). What has been decided is something which you will get to know when the time is right. #MaharashtraAssemblyPollspic.twitter.com/hKBAXes6cE
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 04:57 PM
जनता ने निर्णायक फैसला दिया है। अगले 5 सालों में हम इन उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगेः देवेंद्र फड़नवीस
24 Oct, 19 : 04:56 PM
चुनावी नतीजों के बाद पहली बार पीएम मोदी लाइव, 'वाराणसी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, आज जब हम दिवाली अपने परिवार के साथ मना रहे हैं, ये हमारी ड्यूटी है कि हम उन्हें भी शुभकामना दें जो सीमा और सीमा के अंदर भी हमारे लिए काम करते हैं।'
Prime Minister Modi: Today when we are all celebrating #Diwali with our family members, it is our duty to convey best wishes to those who work for us, at borders & within the country, whether it is security forces,police personnel or NDRF personnel. I bow down to all such people pic.twitter.com/VNgPGg9wqX
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 04:43 PM
महाराष्ट्र में जीत पर देवेंद्र फड़नवीस का प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 'पीएम मोदी, शाह और जेपी नड्डा का आभार'
24 Oct, 19 : 04:37 PM
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस मुंबई के पार्टी ऑफिस पहुंचे। फड़नवीस अभी नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।
Maharashtra: Maharashtra Chief Minister & BJP leader Devendra Fadnavis at party office in Mumbai. As per official trends by the Election Commission, he is leading from Nagpur South West constituency. #MaharashtraAssemblyPollspic.twitter.com/2W63bVey1P
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 04:33 PM
मुंबई के शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 'जनता का आशीर्वाद मिला। सीएम पर 50-50 का फॉर्मूला तय था। शिवसेना इस फॉर्मूले पर नहीं झुकेगी। पावर शेयरिंग तय था। जनादेश सभी की आंखें खोलने वाला है।'
24 Oct, 19 : 04:20 PM
जेजेपी के दुष्यंत चौटाला का बयान: वीवीपैट के स्लीप की गिनती अभी जारी है। जैसे ही मुझे सर्टिफिकेट मिलता है, मैं सभी के साथ इस बारे में चर्चा करूंगा, विधायकों के साथ मीटिंग करूंगा और फिर भविष्य को लेकर कोई फैसला करूंगा।
Dushyant Chautala,JJP: Counting of slips from a VVPAT is underway. As soon as I get certificate,I'll discuss with everyone,hold meeting with MLAs tomorrow&decide future course of action.Too early to say anything.I believe state wants change&JJP will bring it. #HaryanaAssemblyPollpic.twitter.com/bavFtOhLJL
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 04:14 PM
हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों के बाद आज शाम बीजेपी मुख्यालय पहुंच सकते हैं पीएम मोदी और अमित शाह, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित।
Delhi: PM Narendra Modi and Union Home Minister & BJP President Amit Shah will meet and address the party workers at the party headquarters this evening. (file pics) pic.twitter.com/EOMxLqgnSl
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 03:43 PM
यूपी ईस्ट से कांग्रेस की जेनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने कहा, 'मैंने ताजे रुझान नहीं देखे हैं लेकिन सच में दोनों जगह (हरियाणा और महाराष्ट्र) के नतीजों से खुश हूं। हम इस बात से भी खुश हैं कि यूपी में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है।'
Congress General Secretary for UP (East) Priyanka Gandhi Vadra in Raebareli: I haven't seen the latest trends, really happy at both (Haryana and Maharashtra). We also are happy about the fact that here in UP our vote percentage has increased. pic.twitter.com/m85CwuxrJu
— ANI UP (@ANINewsUP) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 03:38 PM
बीजेपी की दादरी से उम्मीदवार बबीता फोगाट ने कहा- 'जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया, उनका धन्यवाद। लोगों ने बीजेपी के काम पर भरोसा किया और इसलिए उन्होंने पार्टी के लिए वोट किया।' इस सीट पर बबीता निर्दलीय उम्मीदवार सोमबीर से बड़े अंतर से पीछे चल रही हैं।
Babita Phogat, BJP candidate from Dadri: I thank people who supported me. The kind of respect they gave me, I am thankful for it. People trust the work by BJP and that's why they vote for the party.
— ANI (@ANI) October 24, 2019
Independent candidate Sombir is leading from the seat. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/zihaExwKl8
24 Oct, 19 : 03:10 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट से 41,950 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के तारलोचन सिंह पीछे
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar (file pic) is leading in Karnal assembly seat by 41,950 votes. Congress' Tarlochan Singh is trailing. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/WZ2ZOoTv85
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 02:58 PM
बीजेपी हरियाणा के चीफ सुभाष बराला ने इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया।
BJP's Haryana chief Subhash Barala says that he has not resigned from his post and that the news of his resignation is a rumour. (file pic) pic.twitter.com/0pGOIVUWxc
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 02:58 PM
महाराष्ट्र: अजीत पवार ने बारामती सीट से 1.62 लाख वोट से जीत हासिल की। यह राज्य में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड हो सकता है।
24 Oct, 19 : 02:40 PM
मुंबई: मीडियो रिपोर्ट्स के हवाले से खबर, उद्दव ठाकरे शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
24 Oct, 19 : 02:35 PM
चुनाव आयोग के अनुसार अभी महाराष्ट्र में बीजेपी 5 सीट जीत चुकी है और 97 पर आगे है। शिवसेना 5 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और 55 पर आगे है। एनसीपी ने एक सीट जीती है और 54 पर आगे है। कांग्रेस 44 सीटों पर आगे है।
24 Oct, 19 : 02:26 PM
महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए वर्ली सीट से एनसीपी के सुरेश माने को हराया। उरण सीट से निर्दलीय महेश बालदी ने शिवसेना के मनोहर गजानन भोएर को 5710 वोटों से हराया। पंकजा मुंडे परली सीट से अपने चचेरे भाई एनसीपी के धनंजय मुंडे से 22 हजार वोटों से हारीं। बीजेपी के सुनील दत्तात्रेय राने ने बोरीवली सीट से कांग्रेस के कुमार खिलारे को 95021 वोटों से हराया।
24 Oct, 19 : 02:24 PM
हरियाणा: चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी अब 39 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 33 सीट पर आगे।
#HaryanaAssemblyPolls : As per the official trends by the Election Commission, BJP is leading on 39 seats, Congress on 33 seats out of the total 90 seats in the state. pic.twitter.com/rOs9r4CmlQ
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 02:20 PM
कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'बीजेपी निर्दलीय उम्मीदवारों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है क्योंकि उनमें ज्यादातर हमसे जुड़ना चाहते हैं। लोकतंत्र में इसे स्वीकार करना चाहिए। निर्दलीय उम्मीदवारों को अपनी मर्जी से पार्टी चुनने की आजादी होनी चाहिए। मैं मीडिया से माध्यम से चुनाव आयोग से इस बारे में अपील करना चाहता हूं।'
#WATCH DS Hooda,Congress: BJP is trying to pressurize independent candidates as most of them want to join us. It can't be accepted in democracy.Independent candidates should be able to freely choose the party whom they wish to support.I want to appeal to EC about it through media pic.twitter.com/8qn3A1flJ1
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 01:54 PM
शरद पवार ने कहा- 'एनसीपी-कांग्रेस और दूसरे सहयोगी भविष्य को लेकर विचार करेंगे। हम शिवसेना के साथ नहीं जा रहे हैं।'
Nationalist Congress Party (NCP) President, Sharad Pawar: NCP-Congress and other allies will decide together, the future course of action. We will not go with Shiv Sena. #MaharashtraAssemblyPollspic.twitter.com/JAr4WaWFVP
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 01:45 PM
महाराष्ट्र चुनाव: शिवडी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के अजय चौधरी 39,337 वोट से जीते
24 Oct, 19 : 01:44 PM
महाराष्ट्र चुनाव: शरद पवार मीडिया के सामने आये, कहा- 'विपक्ष ने कड़ी मेहनत की और कांग्रेस-एनसीपी के सभी सदस्यों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। सत्ता आती और जाती है लेकिन महत्वपूर्ण ये है कि आप एक लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध रहें और लोगों ने जो प्यार दिखाया उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद करते हैं।'
NCP President, Sharad Pawar: The Opposition has worked hard and all members of Congress-NCP & allies have delivered and given their best. I thank them all. Power comes, power goes but it is important to remain committed to a cause and we thank people for the love they showed. pic.twitter.com/elM38Syb8q
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 01:28 PM
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने जेजेपी, इनेलो से साथ आने की अपील की
Former Haryana CM BS Hooda in Rohtak: The time has come for Congress, JJP, INLD, and independents to come together to form a strong government. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/VZ8IKe4kdW
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 01:20 PM
दिल्ली पहुंचेंगे हुड्डा, हरियाणा में सरकार बनाने की कोशिश करेगी कांग्रेस
हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार के मद्देनजर कांग्रेस राज्य में सरकार के गठन की कवायद में जुट गई है और इसी संभावना पर विचार विमर्श के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद हुड्डा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने की संभावना को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद के साथ मंथन करेंगे। एक सूत्र ने बताया कि सोनिया ने हुड्डा से फोन पर भी बात की है और उन्हें सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ने को कहा है। इस बीच, सूत्रों ने यह भी बताया है कि हुड्डा और उनके करीबियों की ओर से जननायक जनता पार्टी के साथ संपर्क करने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही उन निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधा गया है जो जीतने की स्थिति में हैं।
24 Oct, 19 : 01:10 PM
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर, हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफे की पेशकश की है। हरियाणा में बीजेपी स्पष्ट बहुमत से पीछे चल रही है।
24 Oct, 19 : 01:07 PM
हरियाणा: दादरी सीट से बबीता फोगाट 1410 वोट से पीछे
#UPDATE#HaryanaAssemblyElections2019: Bharatiya Janata Party's Babita Phogat trailing by 1410 votes in Dadri assembly constituency (file pic) https://t.co/jqynLAdSp0
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 12:44 PM
हरियाणा: बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 3590 वोट से आगे चल रहे हैं।
Wrestler and BJP candidate from Baroda, Yogeshwar Dutt trailing by 3590 votes as per official EC trends #HaryanaAssemblyPolls (file pic) pic.twitter.com/n45enqPPNA
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 12:32 PM
हरियाणा: रोहतक के कांग्रेस कार्यालय में मौजूद हैं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा। साथ में उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद हैं।
#HaryanaAssemblyElections2019: Former CM of Haryana & senior Congress leader Bhupinder Singh Hooda & his son Deepender Singh Hooda at Congress office in Rohtak. pic.twitter.com/iAGJNiBO3Y
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 12:25 PM
चुनाव आयोग के अनुसार हरियाणा के 90 सीटों के रुझान में बीजेपी 38 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 29 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। इनेलो 2 सीट पर जबकि निर्दलीय 6 सीट पर आगे। बहुजन समाज पार्टी भी दो सीट पर आगे है।
24 Oct, 19 : 12:24 PM
चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र के 288 सीटों के रुझान में बीजेपी 101 सीटों पर आगे चल रही है। शिवसेना 65 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। एनसीपी 50 सीटों पर जबकि निर्दलीय 16 सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा AIMIM दो सीटों पर आगे है।
24 Oct, 19 : 12:19 PM
हरियाणा चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार बबीत फोगाट दादरी सीट से 2387 वोट से आगे चल रही हैं।
#HaryanaAssemblyElections2019: Bharatiya Janata Party's Babita Phogat leading with a margin of 2387 votes in Dadri assembly constituency (file pic) pic.twitter.com/OMxNd45AKE
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 12:18 PM
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूपेंद्र सिंह हुड्डा 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
24 Oct, 19 : 12:10 PM
जेजेपी चीफ दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस की ओर से उन्हें मुख्यमंत्री पद देने के ऑफर पर कहा- 'हमारी अभी किसी से चर्चा नहीं हुई है। आखिरी नतीजों के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।'
Jannayak Janata Party Chief Dushyant Chautala on reports of Congress offering him CM post: I have not had any discussions with any one. Decision will be taken only after the final numbers are out. #Haryanapic.twitter.com/w0FRJPawwc
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 11:42 AM
शिवसेना नेता संजय राउत का बयान: मैं उद्धव जी से मिलने जा रहा हूं। नंबर इतने बुरे भी नहीं हैं। ऐसा होता है कभी कभी। हां हम गठबंधन के साथ रहेंगे। हम फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूले पर राजी हुए थे।
Sanjay Raut, Shiv Sena: I am going to meet Uddhav Ji. Number itne bure bhi nahi hain, aisa hota hai kabhi kabhi. Yes, we will definitely continue with the alliance. We have agreed upon a 50-50 formula. #MaharashtraAssemblyPolls2019pic.twitter.com/WpLhJkmq8r
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 11:37 AM
हरियाणा: जेजेपी के कार्यकर्ता जींद में जश्न मनाते हुए। जेजेपी पार्टी विधानसभा चुनाव में अभी 11 सीटों पर आगे चल रही है।
#Haryana: Jannayak Janata Party workers in Jind celebrate as party is leading on 11 assembly seats pic.twitter.com/XMQWPXkrKD
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 11:31 AM
हरियाणा में सरकार बनाएगी कांग्रेस! सूत्रों के हवाले से खबर, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा से बात की।
Sources: Congress Interim President Sonia Gandhi has spoken to Senior Congress leader & former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda and has taken a stock of latest political situation. pic.twitter.com/YcN1Z7msNv
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 11:24 AM
महाराष्ट्र चुनाव: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से 8398 वोट से आगे चल रहे हैं।
#MaharashtraElections2019: CM Devendra Fadnavis contesting from Nagpur South-West Constituency is leading by a margin of 8398 votes (file pic) pic.twitter.com/JTo8Vs4B4R
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 11:17 AM
महाराष्ट्र में बीजेपी 98 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, शिवसेना 64 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 40 जबकि एनसीपी 53 सीटों पर आगे है। फिलहाल, बीजेपी के लिए ये नुकसान की स्थिति है। साल 2014 के चुनाव में शिवसेना और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। इसमें शिवसेना ने 63 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी ने 122 सीटों पर बाजी मारी थी।
24 Oct, 19 : 11:14 AM
हरियाणा विधानसभा चुनाव: गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंदर सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं।
24 Oct, 19 : 11:06 AM
हरियाणा: पूर्व हॉकी खिलाड़ी और पेहोवा से बीजेपी उम्मीदवार संदीप सिंह 1606 वोट से आगे चल रहे हैं।
24 Oct, 19 : 11:04 AM
महाराष्ट्र चुनाव: परली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पंकजा मुंडे पीछे
24 Oct, 19 : 11:03 AM
हरियाणा चुनाव: चुनाव आयोग के अनुसार बरोदा से बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त 430 वोट से आगे चल रहे हैं।
Wrestler and BJP candidate from Baroda, Yogeshwar Dutt leading by 430 votes as per official EC trends #HaryanaAssemblyPolls (file pic) pic.twitter.com/6SGo6PXNT0
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 10:58 AM
हरियाणा चुनाव: नारनौंद विधानसभा सीट से जेजेपी नेता राम कुमार गौतम आगे, बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु पीछे
24 Oct, 19 : 10:57 AM
हरियाणा चुनाव: पांचवें राउंड की मतगणना के बाद कैथल से कांग्रेस के उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला आगे चल रहे हैं।
24 Oct, 19 : 10:41 AM
हरियाणा चुनाव: बीजेपी की सोनाली फोगाट कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई से आग चल रही हैं। कुलदीप तीन बार विधायक रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के बेटे हैं।
24 Oct, 19 : 10:40 AM
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 99 सीटों पर आगे, शिवसेना 60 सीटों पर आगे। एनसीपी 48 जबकि कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है।
24 Oct, 19 : 10:35 AM
हरियाणा चुनाव: तीसरे राउंड की मतगणना के बाद करनाल से मनोहर लाल खट्टर 14030 वोट से आगे हैं।
#UPDATE Haryana CM Manohar Lal Khattar contesting from Karnal assembly seat is leading with 14030 votes, after third round of counting. #HaryanaAssemblyPolls2019https://t.co/zzqmLxe1Kx
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 10:33 AM
हरियाणा का हाल
हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर दिखाई दे रही है। ताजा रुझानों में बीजेपी 39, कांग्रेस 30, जेजेपी 10 और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस समीकरण में जेजेपी किंगमेकर बनती दिख रही है।
महाराष्ट्र का हाल
महाराष्ट्र में बीजेपी 98 और शिवसेना 66 सीटों पर आगे है। यह आंकड़ कुल 164 का है। वहीं, कांग्रेस 41 और एनसीपी 38 सीटों पर आगे है। अन्य 39 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
24 Oct, 19 : 10:24 AM
महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना के आदित्य ठाकरे वर्ली में 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, नागपुर में बीजेपी 4 जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर आगे।
24 Oct, 19 : 10:19 AM
महाराष्ट्र चुनाव: दूसरे राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
#MaharashtraElections2019: CM Devendra Fadnavis contesting from Nagpur South-West Constituency is leading, after 2nd round of counting. (file pic) pic.twitter.com/UFHYmk9bHl
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 10:15 AM
महाराष्ट्र चुनाव: नालासोपारा से बहुजन विकास अघाड़ी के क्षितिज हितेंद्र ठाकुर आगे चल रहे हैं।
#MaharashtraElections2019: Bahujan Vikas Aaghadi's Kshitij Hitendra Thakur leading on Nalasopara assembly seat.
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 10:13 AM
महाराष्ट्र चुनाव: सोलापुर सेंट्रल से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिति शिंदे पीछे चल रही हैं। वे पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील शिंदे की बेटी हैं।
#MaharashtraAssemblyPolls: Congress candidate from Solapur Central Praniti Shinde, the daughter of former Home Minister and Congress leader Sushilkumar Shinde, is trailing. pic.twitter.com/geDa5BZ1JP
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 10:05 AM
महराष्ट्र चुनाव: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 75 सीटों पर आगे, शिवसेना 47 सीटों पर आगे, एनसीपी 43 सीटों पर आगे जबकि अन्य 65 सीटों पर आगे हैं।
#UPDATE Election Commission official trends for #MaharashtraAssemblyElections: BJP leading in 75 constituencies, Shiv Sena leading in 47 constituencies, NCP leading in 43 constituencies & Others 65. pic.twitter.com/XqFlFZo6Cu
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 10:03 AM
महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी के कोलाबा से उम्मीदवार राहुल नरवेकर ने कहा- बीजेपी-शिवसेना एक साथ मिलकर 220 सीटें जीतेंगी।
BJP's Colaba candidate Rahul Narvekar: BJP-Shiv Sena together will win more than 220 seats in #MaharashtraElectionResults2019pic.twitter.com/VaOka4z5oB
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 09:59 AM
हरियाणा विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 29 सीटों पर आगे, कांग्रेस-21 और जननायक जनता पार्टी 10 सीटों पर आगे। अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
#HaryanaAssemblyElections2019: According to official trends from EC, Bharatiya Janata Party-29 & Indian National Congress -21, Jannayak Janta Party-10 & Others-9; Total 90 seats. pic.twitter.com/JETY5mVAuj
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 09:56 AM
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रूझान: एनसीपी के अजीत पवार बीजेपी के गोपीचंद पाडलकर से आगे चल रहे हैं।
24 Oct, 19 : 09:54 AM
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के रोहतक के एक मतगणना केंद्र पर पहुंचने के बाद की तस्वीरें...
Senior Congress leader & former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda at a counting centre in Rohtak. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/lHaGGgiSZA
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 09:53 AM
हरियाणा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी की बबीता फोगाट दादरी विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही हैं।
#HaryanaAssemblyElections2019: Bharatiya Janata Party's Babita Phogat leading in Dadri assembly constituency pic.twitter.com/xTDKYYGUj4
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 09:52 AM
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला ने जींद में कहा- 'हरियाणा की जनता का प्यार मिल रहा है। बदलाव की निशानी है। बीजेपी का 75 पार तो फेर हो गया। अब यमुना पार करने की बारी है।'
#WATCH Jannayak Janata Party (JJP) leader Dushyant Chautala in Jind: Haryana ki janta ka pyar mil raha hai. Badlaav ki nishaani hai. 75 paar toh fail hogaya (for BJP), ab Yamuna paar karne ki baari hai. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/ufdyqtkqLz
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 09:49 AM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट से 4588 वोटों से आगे चल रहे हैं।
24 Oct, 19 : 09:46 AM
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार जननानयक जनता पार्टी-7, बीजेपी-19 और कांग्रेस-16 सीटों पर आगे। अन्य 4 सीटों पर अभी आगे हैं।
#HaryanaAssemblyElections2019: According to official trends from EC, Jannayak Janta Party-7, Bharatiya Janata Party-19 & Indian National Congress -16 & Others-4; Total 90 seats pic.twitter.com/3rGBwAggMT
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 09:44 AM
हरियाणा विधानसभा चुनाव: पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा बोले, 'कांग्रेस का बहुमत आयेगा।'
#WATCH Senior Congress leader & former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda in Rohtak: Congress ka bahumat aayega. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/dxzdQNY09c
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 09:24 AM
महाराष्ट्र चुनाव नतीजे
246 सीटों के रुझान
बीजेपी+162
कांग्रेस+66
अन्य-18
24 Oct, 19 : 09:24 AM
हरियाणा में 77 सीटों के रुझान
बीजेपी- 37
कांग्रेस- 32
जेजेपी- 6
अन्य- 2
24 Oct, 19 : 08:39 AM
हरियाणा ताजा रुझानः कांग्रेस 9 सीटोंं पर आगे
हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी 9 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 6 सीट पर और जेजेपी 3 सीट पर आगे चल रही है।
24 Oct, 19 : 08:38 AM
महाराष्ट्र के 142 सीटों के रुझान में बीजेपी गठबंधन को बंपर बढ़त
बीजेपी: 102
कांग्रेस: 39
अन्य: 1
24 Oct, 19 : 08:16 AM
देशुमख भाइयों को बढ़त
लातूर सिटी से कांग्रेस के अमित देशमुख और लातूर रूरल सीट से उनके छोटे भाई धीरज देशमुख आगे चल रहे हैं।
24 Oct, 19 : 08:16 AM
हरियाणा में कड़ी टक्कर
शुरुआती रुझानों में बीजेपी सात सीटों पर, कांग्रेस 6 सीटों पर और जेजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।
24 Oct, 19 : 08:03 AM
हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1169 उम्मीदवार खड़े थे जिनमें प्रमुख हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला और इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला।
वहीं, बीजेपी से रामबिलास शर्मा, अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु, ओ पी धनखड़ और कविता जैन जैसे चेहरे मैदान में हैं। कांग्रेस से रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, रणबीर महेन्द्र और कुलदीप बिश्नोई आदि पर नजर होगी। बीजेपी ने टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट और तीन खिलाड़ियों बबिता फोगाट, योगेश्वर दत्त तथा संदीप सिंह को भी उम्मीदवार बनाया था।
24 Oct, 19 : 08:03 AM
महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण तथा पृथ्वीराज चह्वाण शामिल हैं ।
फड़नवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से जबकि अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण क्रमश: नांदेड़ जिले की भोकार एवं सतारा जिले की कराद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। फड़नवीस के नेतृत्व में बीजेपी राज्य में दूसरे कार्यकाल की कोशिश कर रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे (29) मुम्बई के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं ।
24 Oct, 19 : 08:02 AM
महाराष्ट्र-हरियाणा में मतगणना शुरू, कुछ देर में आएगा पहला रुझान
Counting of votes begins for Maharashtra & Haryana Assembly elections. pic.twitter.com/VMLrW1cE2q
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 07:31 AM
11 एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन के 200+ सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस और एनसीपी महज 50-65 सीटों पर सिमट सकती हैं।
Mumbai: BJP state office decorated ahead of counting of votes for #MaharashtraAssemblyPollspic.twitter.com/WbVuWwy92j
— ANI (@ANI) October 24, 2019
24 Oct, 19 : 07:30 AM
बबिता फोगाट ने कहा, जनता अपनी बेटी को आशीर्वाद देगी
दादरी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बबिता फोगाट ने कहा कि लोगों ने मुझे बहुत समर्थन दिया। वही मेरी ताकत है। मुझे जनता पर भरोसा है और लोग अपनी बेटी को आशीर्वाद देंगे।
Wrestler Babita Phogat, BJP's candidate for Dadri assembly constituency: People have given me love and support, that is my strength, & what keeps me going. I have faith in public and myself, people will give blessings to their daughter. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/y3DMGvJGbD
— ANI (@ANI) October 24, 2019