लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस लॉकडाउन: 12 लाख मजदूरों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजेगी महाराष्ट्र सरकार

By निखिल वर्मा | Updated: April 18, 2020 15:30 IST

कोरोना वायरस से भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां अब तक तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ब्रांदा में प्रवासी मजदूरों की समस्या सामने आई थी जहां वे अपने घर जाने के लिए परेशान दिखे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने है कि 20 अप्रैल से कुछ औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होंगी

कोरोना वायरस लॉकडाउन के संकट से जूझ रहे मजूदरों के खाते में महाराष्ट्र सरकार भेजेगी। महाराष्ट्र के श्रम मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बताया कि 12 लाख पंजीकृत कंस्ट्रशन मजदूरों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफेट ट्रांसफर स्कीम के तहत भेजा जाएगा।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 118 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के शुक्रवार को 118 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 3,320 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अभी तक कुल 201 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर 331 लोग अपने घर लौट चुके हैं। अभी तक 61,740 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच हुई है।

राज्य में अभी तक संक्रमण के 3,320 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 2,085 मामले मुंबई के हैं। वहीं कुल 201 मौतों में से 122 लोगों की मौत अकेले मुंबई शहर में हुई है। राज्य में 330 निषिद्ध क्षेत्र हैं और 5,850 सर्वे दलों ने 20 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा समस्या प्रवासी मजदूरों के साथ असंगठित क्षेत्र के कामगारों के साथ हुई है। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों की शिकायतें निपटाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोडल अधिकारी बनाने की सलाह दी। साथ ही इन अधिकारियों को मंत्रालय के 20 नियंत्रण कक्षों के साथ समन्वय करने के लिए भी कहा है। गंगवार ने इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारप्रवासी मजदूरकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी