लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के राज्यपाल सत्ता के दो केंद्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं : नवाब मलिक

By भाषा | Updated: August 3, 2021 23:18 IST

Open in App

मुंबई, तीन अगस्त महाराष्ट्र के काबीना मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य में सत्ता के दो केंद्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी शिवसेना के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और राजभवन के बीच टकराव को दर्शाती है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मलिक के बयान की आलोचना की है।

मलिक ने कहा कि कोश्यारी ने राज्य सरकार को बताए बिना कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को शपथ लेने के बाद शक्तियां सौंपी जाती हैं, लेकिन महाराष्ट्र के राज्यपाल राज्य में दो शक्ति केंद्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार को बताए बिना राज्य की कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया है।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता मलिक ने दावा किया कि राज्यपाल न केवल राज्य का दौरा कर रहे हैं, बल्कि जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘अगर उन्हें (राज्यपाल) कुछ जानने की जरूरत है, तो वह इसके लिए मुख्य सचिव को पत्र लिख सकते हैं।’’

महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ने मलिक के बयान की आलोचना की और कहा, ‘‘नवाब मलिक को राज्यपाल की आलोचना करने की बजाय उस जिले में ज्यादा समय बिताना चाहिए जहां के वह पालक मंत्री हैं। संवैधानिक रूप से राज्यपाल का पद मुख्यमंत्री के पद से ज्यादा महत्वपूर्ण है। मलिक को शायद इसकी जानकारी नहीं होगी।’’

भाजपा नेता ने कहा कि मलिक राज्य सरकार में मंत्री हैं और उन्हें बाढ़ राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

राज्य की शिवसेना नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में राकांपा भी घटक है।

पूर्व में भी महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्यों के नामांकन और कोरोना वायरस के प्रसार के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान धार्मिक स्थलों को खोलने के मुद्दे पर एमवीए सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह