महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कार्यक्रम में महिला साइकिल चालक का मास्क उतार दिया
By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:45 IST2021-09-17T22:45:46+5:302021-09-17T22:45:46+5:30

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कार्यक्रम में महिला साइकिल चालक का मास्क उतार दिया
पुणे, 17 सितंबर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला साइकिल चालक के चेहरे से मास्क उतार दिया।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहर में आयोजित साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कोश्यारी एक महिला प्रतिभागी को पारंपरिक टोपी ‘पुनेरी पगड़ी’ पहनाकर सम्मानित करते हुए दिखे। इसके बाद राज्यपाल ने महिला का मास्क ठुड्डी तक खींच दिया ताकि फोटोग्राफर और दर्शक उसका पूरा चेहरा देख सकें।
एक अन्य कार्यक्रम में घटना के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्यपाल के कार्यों पर टिप्पणी करना उनके लिए उचित नहीं होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह सबको (पद की) शपथ दिलाते हैं। हमें शपथ दिलाते समय अगर वह हमसे मास्क हटाने के लिए कहते तो हमें सुनना होगा। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो वह कह सकते हैं कि आपका शपथ ग्रहण मान्य नहीं है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।