लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल ने राज्य विधानसभा का सत्रावसान किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:15 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र का सत्रावसान कर दिया।

विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने सत्रावसान का आदेश पढ़ा। दो दिवसीय मॉनसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ था। जिरवाल ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में सात दिसंबर से शुरू होगा।

विधानसभा के दो दिवसीय मॉनसून सत्र के दौरान दो अहम संकल्प पारित किये गये, जिनमें नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित जाति आधारित आरक्षण की ऊपरी सीमा 50 प्रतिशत को हटाना और केंद्र से राज्य को 2011 के जनगणना के आंकड़े साझा करने की मांग शामिल है।

मंगलवार को विपक्षी भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर विधानसभा परिसर में समानांतर सत्र का आयोजन किया। उन्होंने अपने 12 विधायकों के सदन से निलंबन का विरोध जताने के लिए ऐसा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व7 सिस्टर्स को भारत से अलग कर देंगे: बांग्लादेश नेता की गीदड़ भभकी, असम के सीएम ने भी दिया करारा जवाब

क्रिकेटIPL 2026 Auction: कौन हैं औकिब नबी डार ? जम्मू और कश्मीर के ऑलराउंडर जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ₹8.40 करोड़ में खरीदा

क्रिकेटIPL 2026 Auction: कौन हैं 14.20 करोड़ में बिके कार्तिक शर्मा, CSK ने अनकैप्ड स्टार पर लगाया बड़ा दांव

क्राइम अलर्टविवाहिता से शादी की?, प्रेमी संदीप के माता-पिता और चार बहन ने मिलकर प्रेमिका ममता को काट डाला, खून से लथपथ शव और पास ही कुल्हाड़ी बरामद

क्रिकेटIPL Auction 2026: नीलामी में आज बिकने वाले 5 टॉप सबसे महंगे खिलाड़ी, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम