लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल ने राज्य विधानसभा का सत्रावसान किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:43 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र का सत्रावसान कर दिया।

विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने सत्रावसान का आदेश पढ़ा। दो दिवसीय मॉनसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ था।

जिरवाल ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में सात दिसंबर से शुरू होगा।

वहीं, विधानपरिषद में सदन के अध्यक्ष रामराजे निम्बालकर ने सत्रावसान का आदेश पढ़ा।

विधानसभा के दो दिवसीय मॉनसून सत्र के दौरान दो अहम संकल्प पारित किये गये, जिनमें नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित जाति आधारित आरक्षण की ऊपरी सीमा 50 प्रतिशत को हटाना और केंद्र से राज्य को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़े 2011 के जनगणना के आंकड़े साझा करने की मांग शामिल है।

मंगलवार को विपक्षी भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर विधानसभा परिसर में समानांतर सत्र का आयोजन किया। उन्होंने अपने 12 विधायकों के सदन से निलंबन का विरोध जताने के लिए ऐसा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग