लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी के मना करने के बाद राज्यपाल कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 11, 2019 00:47 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार गठन को लेकर मचा राजनीतिक घमासान थमने वाला है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा कि उसके पास सरकार बनाने के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है इसलिए वह सरकार नहीं बनाएगी।राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार गठन के लिए आमंत्रण दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार गठन को लेकर मचा राजनीतिक घमासान थमने वाला है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। राज्य में सबसे ज्यदा सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा कि उसके पास सरकार बनाने के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है इसलिए वह सरकार नहीं बनाएगी। इस पर राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार गठन के लिए आमंत्रण दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना ने कहा कि वह कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाएगी। 

रविवार देर शाम राज्यपाल कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, ''महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना के निर्वाचित सदस्यों के नेता एकनाथ शिंदे से कहा है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी की इच्छा और क्षमता का संकेत दें।'' 

चुनाव में जीत के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद के दावे को लेकर दोनों पार्टियों में घमासान छिड़ गया। शिवसेना राज्य में ढाई-ढाई वर्ष के कार्यकाल वाले सीएम के लिए अड़ गई। शिवसेना उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर कर चुकी है।

ढाई-ढाई वर्ष के फॉर्म्यूले पर बात बनती न देख शिवसेना ने राज्य में बाकी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की राह देखी है। हालांकि, कांग्रेस और एनसीपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इन दलों के नेताओं की ओर से अब तक शिवसेना के प्रति झुकाव की खबरें जरूर आती रहीं।

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ''हम राज्य में सरकार नहीं बनाएंगे। बीजेपी और शिवसेना को जनादेश मिला ताकि दोनों मिलकर काम करें लेकिन अगर शिवसेना लोगों के जनादेश का अनादर करना चाहती है और कांग्रेस और एनसीसपी की मदद से सरकार बनाना चाहती है तो हमारी तरफ से उसको शुभकामनाएं।''

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा