लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का भेजा न्योता, देवेंद्र फड़नवीस ने कल दिया था इस्तीफा

By विनीत कुमार | Updated: November 9, 2019 19:50 IST

महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलाया है। शिवसेना से गतिरोध को देखते हुए बीजेपी हालांकि, बहुमत से अभी दूर है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में बीजेपी को राज्यपाल ने सरकार के लिए बुलायाशिवसेना से गतिरोध के कारण महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी सरकार अभी नहीं बना सकी है

महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर गतिरोध जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्यपाल ने शनिवार शाम को बीजेपी को सरकार बनाने के लिए न्योता भेजा।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस शुक्रवार को राज्यपाल से मिले थे और सरकार बनाने को लेकर हो रही देरी के बाद अपना इस्तीफा सौंपा था।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आये थे लेकिन किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में बीजेपी को 105 सीटें, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। बीजेपी और शिवसेना ने एक साथ चुनाव लड़ा था और इस लिहाज से सरकार बनाने के लिए उनके पास पूर्ण बहुमत है। 

हालांकि, शिवसेना के सीएम पद की मांग ने पेंच को उलझा दिया है। चुनाव नतीजे के बाद से ही शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी है। शिवसेना की मांग है कि दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मौका मिले। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव