महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मुंबई विश्वविद्यालय के भवनों के लिए शीघ्र मंजूरी देने को कहा

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:23 IST2021-06-30T20:23:53+5:302021-06-30T20:23:53+5:30

Maharashtra governor asks for early approval for Mumbai University buildings | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मुंबई विश्वविद्यालय के भवनों के लिए शीघ्र मंजूरी देने को कहा

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मुंबई विश्वविद्यालय के भवनों के लिए शीघ्र मंजूरी देने को कहा

मुंबई, 30 जून महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई विश्वविद्यालय के तैयार भवनों को अनापत्ति प्रमाण पत्र और कब्जा प्रमाण पत्र (ओसी) देने में देरी को "राष्ट्रीय संसाधनों की बर्बादी" करार देते हुए बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द संबंधित मंजूरी देने को कहा।

राजभवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोश्यारी ने यहां विश्वविद्यालय के कलिना परिसर का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों और भवनों का निरीक्षण भी किया।

राज्यपाल राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं। बयान के अनुसार राज्यपाल ने इस बात पर “कड़ी नाराजगी” जतायी कि बृहन्मुंबई नगर निगम से ओसी और शहर के अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण 38 भवनों का उपयोग नहीं हो पा रहा है।

विश्वविद्यालय की 'प्रमुख परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं' को लेकर राज्यपाल के समक्ष एक प्रस्तुति दी गई तथा उन्हें नए परीक्षा भवन, पुस्तकालय भवन, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के छात्रावास और छात्रावास, विरासत संरक्षण के लिए मास्टर प्लान, सौर ऊर्जा परियोजना आदि से भी अवगत कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra governor asks for early approval for Mumbai University buildings

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे