लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नंदू नाटेकर को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:26 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को महान बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य के मुताबिक ठाकरे ने कहा कि नाटेकर ने अपनी सफलता के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा बढ़ाई और कई युवाओं को बैडमिंटन को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाटेकर के निधन से खेल जगत ने एक मार्गदर्शक व्यक्तित्व खो दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र इस खेल जगत में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी नाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कोश्यारी ने ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता नंदू नाटेकर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दिवंगत नाटेकर को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’’

अपने दौर के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले नाटेकर 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे। बुधवार को उनका पुणे में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और वृद्धावस्था के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित थे।

नाटेकर ने अपने करियर में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते। पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली में जन्मे नाटेकर को 1961 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो