लाइव न्यूज़ :

बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

By भाषा | Updated: December 6, 2021 12:47 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राज्य के अन्य मंत्रियों ने भारत के संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'चैत्यभूमि' पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पिछले महीने गर्दन की हड्डी की सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यहां दादर इलाके में स्थित आंबेडकर के अंत्येष्टि स्थल चैत्यभूमि नहीं जा सके। उन्होंने आंबेडकर को ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्वीट किया, “महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को विनम्र श्रद्धांजलि! हम आज आजादी के अमृत पलों (75 वर्ष) का अनुभव कर रहे हैं। एक मजबूत गणतंत्र राष्ट्र के निर्माण में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का अमूल्य योगदान इसका कारण है।”

राज्यपाल के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि कोश्यारी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर चैत्यभूमि का दौरा किया और "बुद्ध वंदना के पाठ में शामिल हुए।”

उपमुख्यमंत्री पवार ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार आंबेडकर की "समानता, भाईचारे और एकता" की विचारधारा का अनुसरण करते हुए राज्य को आगे ले जाएगी।

राकांपा नेता ने सभी राजनीतिक दलों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि किसी समुदाय के बीच “कोई मतभेद पैदा न हो।”

राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के साथ यहां पहुंचे पवार ने कहा, ‘‘किसी भी घटना को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। सही रास्ता निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने देश और दुनिया को बिल्कुल यही बताने की कोशिश की।”

हालांकि, उपमुख्यमंत्री ने टिप्पणी करते समय किसी विशेष घटना का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने चैत्यभूमि जाने वाले लोगों से कोविड-19 के प्रसार से बचने के लिए संबंधित मानदंडों का पालन करने का भी आग्रह किया।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने ट्विटर पर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और जाति व्यवस्था, छुआछूत और गुलामी से त्रस्त लोगों को जागरूक करने के लिए उनकी सराहना की।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और अन्य नेताओं ने भी स्मारक पर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव