लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार की किसानों को 10 हजार करोड़ की राहत अपर्याप्त: NCP

By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:39 IST

पवार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिये 10 हजार करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की सरकार की घोषणा को भी "अपर्याप्त" बताया।

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने पत्रकारों से कहा, "उन्हें (भाजपा और शिवसेना को) पहले साथ आकर सरकार बनानी चाहिये। उन्होंने कहा कि आज ही मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस द्वारा किसानों के लिये घोषित की गई 10 हजार करोड़ की "धनराशि" अपर्याप्त है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि भाजपा और शिवसेना को बेमौसम बारिश के शिकार किसानों को राहत देने के लिये साथ आकर सरकार बनानी चाहिये। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष में ही बैठेगी।

पवार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिये 10 हजार करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की सरकार की घोषणा को भी "अपर्याप्त" बताया। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री पवार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा के लिये पार्टी अध्यक्ष शरद पवार द्वारा यहां बुलाई गई राकांपा विधायकों की बैठक के बाद यह बयान दिया।

पवार ने पत्रकारों से कहा, "उन्हें (भाजपा और शिवसेना को) पहले साथ आकर सरकार बनानी चाहिये। उन्हें इस तरह से व्यवहार नहीं करना चाहिए कि लोग सोचें कि बहुमत वाले (दोनों दल) जनता को लेकर चिंतित नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी के महागठबंधन को बहुमत मिला होता तो वह सरकार बनाने के लिये इतने दिनों तक इंतजार नहीं करता।

उन्होंने कहा कि आज ही मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस द्वारा किसानों के लिये घोषित की गई 10 हजार करोड़ की "धनराशि" अपर्याप्त है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार प्रभावित किसानों का "मजाक" उड़ा रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी