लाइव न्यूज़ :

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर एसईसी को पत्र लिखेगी महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:51 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून महाराष्ट्र सरकार राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के बीच जिला परिषद के चुनाव और पंचायत समिति की 33 सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए मानव बल उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं होने को लेकर जानकारी देगी। सूत्रों ने बुधवार को यह बात कही।

पंचायत समिति की ये सीटें उच्चतम न्यायालय द्वारा ओबीसी कोटा को खारिज करने का फैसला देने के बाद खाली हुई हैं और इन्हें अब सामान्य श्रेणी की सीट में तब्दील कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने राज्य में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप मिलने के सिलसिले में एहतियात बरतने के लिए केंद्र सरकार से मिले पत्र को राज्य कैबिनेट की बैठक में पढ़कर सुनाया।

महाराष्ट्र के राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदन ने एक बयान जारी कर कहा था कि धुले, नंदरबार, अकोला, वासिम और नागपुर जिला परिषद के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। मतगणना 20 जुलाई को होगी। उन्होंने कहा कि इन पांच जिला परिषदों के तहत पड़ने वाले 33 पंचायत समिति की सीटों के लिए उपचुनाव भी इसी तारीख को होंगे।

हाल में ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरीफ ने कहा था कि स्थानीय निकाय चुनाव तब तक नहीं होंगे जब तक कि राज्य के 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता है। बहरहाल, राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा उच्चतम न्यायालय के आदेश पर की गई है।

इससे पहले दिन में विपक्षी भाजपा के नेताओं ने महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी से मुलाकात की और मांग की कि ओबीसी के लिए आरक्षण बहाल किए जाने तक चुनाव रोके जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच