लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए दानवे का समर्थन करेगी : ठाकरे

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:19 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 17 सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां शुक्रवार को कहा कि यदि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पहल करते हैं तो राज्य सरकार उनका पूरा समर्थन करेगी।

उन्होंने औरंगाबाद जिला परिषद के नये भवन का शिलान्यास करने के बाद यह कहा। महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता दानवे भी शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम आज राजनीति को किनारे रख लोगों के कल्याण के बारे में बात कर रहे हैं। हमें एक दूसरे से उम्मीदें हैं। ’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं रावसाहेब दानवे से वादा करता हूं कि यदि वह मुंबई-नागपुर बुलेट ट्रेन के लिए पहल करते हैं तो राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ दृढ़ता से खड़ी रहेगी क्योंकि यह परियोजना हमारा सपना है। ’’

उन्होंने कहा कि देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बजाय यह मुंबई और नागपुर के बीच चलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद औद्योगिक सिटी (एयूआरआईसी) का भी दौरा किया। वहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति को विकास की राह में बाधक नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मेंने सुना है कि वह हमारे सत्तारूढ़ गठबंधन के तीन दलों में से एक में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे