लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार जल्द ही ‘डायल 112’ सेवा शुरू करेगी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:34 IST

Open in App

मुंबई, 31 जुलाई महाराष्ट्र सरकार जल्द ही राज्यभर में ‘डायल 112’ सेवा शुरू करेगी, जिससे पुलिस को आपात स्थिति में शिकायतकर्ताओं तक जल्द पहुंचने में मदद मिलेगी।

गृह और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रौद्योगिकी संचालित इस सेवा से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शहरी क्षेत्रों में पुलिस प्रतिक्रिया समय 10 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 मिनट हो जाए।

उन्होंने कहा कि इस सेवा के तहत राज्यभर के सभी 45 पुलिस आयुक्तालयों और जिला पुलिस कार्यालयों में अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष होंगे।

पाटिल ने कहा, ‘‘पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले 1,502 चार पहिया और 2,269 दोपहिया वाहनों में मोबाइल डेटा टर्मिनल और जीपीएस प्रणाली होगी। उनमें से, 849 चार पहिया और 1,372 दोपहिया वाहन पहले ही इस प्रणाली से लैस किए जा चुके हैं। प्रौद्योगिकी के जरिये इन वाहनों को चौबीसों घंटे लोगों की सेवा में तैयार रहने में सक्षम बनाया गया है।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जल्द ही इस सेवा की शुरुआत करेंगे, लेकिन इससे पहले अगले महीने इसका परीक्षण और सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा।

पाटिल ने कहा, ‘‘यह परियोजना हमें राज्य के लोगों के लिए महाराष्ट्र को सुरक्षित बनाने में सक्षम बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह