लाइव न्यूज़ :

शिवसेना से खींचतान के बीच बीजेपी का दावा, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में जल्द ही बनेगी सरकार

By भाषा | Updated: November 5, 2019 18:31 IST

महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए थे। इसके बाद से बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में एक नयी सरकार का गठन ‘‘बहुत जल्द’’ होगा। राज्य भाजपा कोर टीम की बैठक के बाद पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना महायुति (गठबंधन) को अगली सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में एक नयी सरकार का गठन ‘‘बहुत जल्द’’ होगा। राज्य भाजपा कोर टीम की बैठक के बाद पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना महायुति (गठबंधन) को अगली सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना ने अभी तक हमें कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। भाजपा के दरवाजे उनके लिए 24x7 खुले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें कोई संदेह नहीं है कि फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही बनेगी।’’ गत 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 24 अक्टूबर को की गई थी और तब से सरकार गठन को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को लेकर खींचतान चल रही है। राज्य विधानसभा की 288 सीटों में से भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर विजय हासिल की है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनादेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी