लाइव न्यूज़ :

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार मानसून सत्र में प्रस्ताव पारित करेगी: नवाब मलिक

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:18 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार अगले सप्ताह राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करेगी। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर पार्टी प्रमुख शरद पवार की कुछ टिप्पणियों का भी खंडन किया।

राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र पांच और छह जुलाई को होना है। मलिक ने एक बयान में कहा, ‘‘सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में तीनों दल (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इन कानूनों पर हमारा विरोध बरकरार है। इन कानूनों का विरोध करने के लिए राज्य सरकार राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र में प्रस्ताव पारित करेगी।’’ उन्होंने कहा कि तीनों कानूनों का अध्ययन करने के संबंध में गठित समिति राज्य सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले कानून का मसौदा तैयार करने के लिए किसान नेताओं से बात करेगी।

मलिक ने कहा, ‘‘जब तक किसान कानून के मसौदे को स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक राज्य सरकार आगे नहीं बढ़ेगी।’’ उन्होंने कहा कि राकांपा का विचार है कि तीन केंद्रीय कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए। मलिक ने कहा, ‘‘केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने तीन कृषि कानूनों पर शरद पवार के विचारों के बारे में एक टिप्पणी की, जो राकांपा प्रमुख ने कभी नहीं कहा। पवार ने तीन केंद्रीय कानूनों पर कुछ नहीं बोला। पवार केवल इस बात की जानकारी दे रहे थे कि राज्य सरकार केंद्र के कानूनों खिलाफ क्या कदम उठा रही है।’’

पवार ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि केंद्र को उत्तर भारत के उन किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए जो पिछले सात महीनों से नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र को उनसे बातचीत तेज करनी चाहिए। मुद्दे पर राजनीतिक मतभेद रखना गलत है।’’ राकांपा प्रमुख ने यह भी कहा था कि महाराष्ट्र सरकार केंद्र द्वारा पिछले साल बनाए गए तीन कृषि कानूनों को राज्य में लागू होने करने से पहले उसमें संशोधन का समर्थन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर