लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार सुनिश्चित करेगी कि असंगठित रूप से कुक्कुट पालन में लगे लेागों को भी बीमा लाभ मिले:मंत्री

By भाषा | Updated: January 12, 2021 17:30 IST

Open in App

मुम्बई, 12 जनवरी कुक्कुट क्षेत्र के समक्ष बर्ड फ्लू के खतरे के बीच महाराष्ट्र के पशुपालन मंत्री सुनील केदार ने मंगलवार को कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही कदम उठायेगी कि कुक्कुट पालन में लगे असंगठित लोगों को बीमा का लाभ मिले।

मंत्री ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि राज्य सरकार के आगामी बजट में इस बारे में विशेष उल्लेख होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ विभाग के मंत्री के तौर पर मैंने जो पता किया है, वह यह है कि बीमा कंपनियां कुक्कुट कारोबार में लगे संगठित लोगों को ही, न कि असंगठित लोगों को सेवा देती हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार बीमा योजनाएं (कुक्कुट कारोबार कर रहे असंगठित लोगों में) आखिरी व्यक्ति तक ले जाने के लिए शीघ्र कदम उठाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि सोमवार को बर्ड फ्लू पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान यह विषय उठा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे