लाइव न्यूज़ :

संजय राठौड़ के मंत्री पद के बारे में महाराष्ट्र सरकार फैसला करेगी : राउत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:35 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी महाराष्ट्र में 23 साल की एक युवती की मौत का कथित संबंध राज्य के मंत्री संजय राठौड़ के साथ होने के आरोपों के बीच शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उन्हें मंत्रिमंडल में बनाए रखने के बारे में फैसला प्रदेश सरकार करेगी।

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में एवं भाजपा द्वारा दावा किया गया है कि आठ फरवरी को पुणे के हड़पसर इलाके में एक इमारत से गिर कर जिस युवती की मौत हुई थी, वह राज्य के एक कैबिनेट मंत्री के साथ कथित तौर पर ‘रिलेशनशिप’ में थी।

राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस मुद्दे पर शिवसेना में कोई मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही जांच का आदेश दे चुके हैं। राज्य के गृहमंत्री ने भी बयान दिया है। संजय राठौड़ को पद पर बनाए रखने के बारे में फैसला राज्य सरकार लेगी।’’

उल्लेखनीय है कि शिवसेना नीत गठबंधन सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एवं कांग्रेस भी शामिल हैं।

जब राउत से पूछा गया कि क्या वन मंत्री राठौड़ ने अपना इस्तीफा मातोश्री (ठाकरे का निजी आवास) भेज दिया है तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों ने भी इस तरह के किसी घटनाक्रम से इनकार किया है।

राउत ने कहा, ‘‘राठौड़ सरकार में शिवसेना के एक प्रमुख नेता हैं और पार्टी का चेहरा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह