लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र सरकार 'मिशन कवच कुंडल' शुरू करेगी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:29 IST

Open in App

मुंबई/पणजी, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 के खिलाफ आठ से 14 अक्टूबर के बीच विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगी और इस दौरान प्रतिदिन 15 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रहेगा।

टोपे ने पत्रकारों से कहा कि 15 अक्टूबर तक 100 करोड़ लोगों के कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति के मद्देनजर 'मिशन कवच कुंडल' चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को उनके साथ चर्चा की थी।

मंत्री ने कहा, ''हम 8 से 14 अक्टूबर के बीच ‘मिशन कवच कुंडल’ चलाएंगे जिसके तहत हमने रोजाना 15 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।''

को-विन ऐप के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर तक देश में 92.85 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की खुराक लगायी जा चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 8.54 करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है।

इस बीच, गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तरी गोवा का छोटा सा गांव सुरला राज्य का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां सभी वयस्क लोगों को कोविड-रोधी टीका लग चुका है।

अधिकारी ने कहा कि सत्तारी तालुका स्थित गांव में कुल 400 पात्र लाभार्थियों को कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पात्र आबादी के टीकाकरण के लिए गांव में एक विशेष अभियान चलाया गया और घर-घर जाकर टीका लगाया गया। सुरला वालपोई विधानसभा क्षेत्र में हैं, जिसका प्रतिनिधित्व स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां