लाइव न्यूज़ :

यौन हमले पर बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार अपील दायर करेः एनसीपीसीआर

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी देश में बाल अधिकारों की शीर्ष संस्था एनसीपीसीआर ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार से कहा कि वह बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ तत्काल अपील दायर करे जिसमें कहा गया है कि किसी नाबालिग को निर्वस्त्र किए बिना, उसके वक्षस्थल को छूना, यौन हमला नहीं कहा जा सकता।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में राष्ट्रीय बल संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की प्रमुख प्रियंका कानूनगो ने कहा कि फैसले के "शारीरिक संसर्ग के बिना, यौन मंशा से त्वचा के त्वचा से संपर्क" जैसे शब्दों की समीक्षा की जाने की भी जरूरत है और राज्य को इसका संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि यह मामले में नाबालिग पीड़िता के प्रति अपमानजनक लगता है।

बंबई उच्च न्यायालय ने 19 जनवरी के अपने फैसले में कहा था कि किसी नाबालिग को निर्वस्त्र किए बिना, उसके वक्षस्थल को छूना, यौन हमला नहीं कहा जा सकता। इस तरह का कृत्य पोक्सो अधिनियम के तहत यौन हमले के रूप में परिभाषित नहीं किया जा सकता ।

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ की न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला ने कहा कि यौन हमले का कृत्य माने जाने के लिए ‘‘यौन मंशा से त्वचा से त्वचा का संपर्क होना’’ जरूरी है।

इस फैसले पर देशभर के बाल अधिकार संस्थाओं और कार्यकर्ताओं ने नाखुशी जताई है।

एनसीपीआर प्रमुख ने कहा कि ऐसा लगता है पीड़िता की पहचान जाहिर की गई है और आयोग का मानना है कि राज्य को इसका संज्ञान लेना चाहिए तथा जरूरी कदम उठाने चाहिए।

कानूनगो ने कहा, " मामले की गंभीरता पर विचार करते हुए, और आयोग पोक्सो अधिनियम 2012 की धारा 44 के तहत निगरानी निकाय होने के नाते आपसे अनुरोध करता है कि इस मामले में जरूरी कदम उठाएं और माननीय उच्च न्यायालय के उक्त विवादित फैसले के खिलाफ तत्काल अपील दायर करें। "

उन्होंने कहा, " आपसे अनुरोध किया जाता है कि नाबालिग पीड़िता का विवरण (सख्त गोपनीयता बनाए रखते हुए) उपलब्ध कराएं ताकि आयोग कानूनी सहायता जैसी मदद मुहैया करा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है