लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ओबीसी आयोग बनाए और उच्चतम न्यायालय में आंकड़ा जमा करे: देवेंद्र फडणवीस

By भाषा | Updated: June 1, 2021 00:42 IST

Open in App

जालना (महाराष्ट्र), 31 मई महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार से ओबीसी आयोग गठित करने एवं उच्चतम न्यायालय में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) पर प्रयोगसिद्ध आंकड़ा सौंपने को कहा। हाल ही उच्चतम न्यायालय ने राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी के लिए आरक्षण खारिज कर दिया था।

फडणवीस ने कहा कि ओबीसी जनगणना कराने की कोई जरूरत नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना नीत एमवीए सरकार शीर्ष अदालत में ओबीसी का प्रयोगसिद्ध आंकड़ा देने में विफल रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार को 2010 के के एम कृष्णामूर्ति फैसले के आधार पर राज्य पिछड़ा आयोग गठित करने और प्रयोगसिद्ध आंकड़ा देने का निर्देश दिया था ताकि यह आंकड़ा आरक्षण को सही साबित करता लेकिन राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया।’’

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार को पांच पत्र लिखे लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि राज्य सरकार 15 महीने से सो रही है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 जून तक बढ़ाने का समर्थन करेगी तो उन्होंने कहा कि सरकार को छोटे व्यापारियों की आजीविका के बारे में सोचना चाहिए जो दुकानें बंद रहने से वित्तीय परेशानी उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग