लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार को वर्षा प्रभावित मराठवाड़ा के किसानों को तत्काल सहायता देनी चाहिए:मंत्री

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:01 IST

Open in App

औरंगाबाद, छह अक्टूबर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड ने बुधवार को कहा कि मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार को किसानों के लिए तत्काल मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।

कराड ने औरंगाबाद में संवाददाताओं से कहा कि अगर तत्काल सहायता प्रदान नहीं की गई तो किसान आगामी रबी सीजन में बुआई करने में असमर्थ हो सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यहां जिलाधिकारी कार्यालय में राजस्व, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

कराड ने कहा, '' लगातार भारी बारिश के कारण मराठवाड़ा में काफी नुकसान हुआ। औरंगाबाद की कुछ तहसील में 190 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई। भारी नुकसान हुआ है और अगर तत्काल सहायता उपलब्ध नहीं करायी गई तो किसान रबी सीजन में बुआई में असमर्थ होंगे।''

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र